पाकिस्तान के पंजाब में 3 हिंदू अगवा:डकैत बोले- साथियों को रिहा करो नहीं तो जान से मार देंगे

Updated on 10-01-2025 02:57 PM

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन हिंदू युवकों को अगवा कर लिया गया है। अगवा करने वाले अपराधियों ने पुलिस से उनके साथियों को रिहा करने की मांग की है। साथ ही ऐसा न करने पर अगवा किए गए हिंदुओं को जान से मारने की धमकी दी है।

पंजाब पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार को रहिम यार खान जिले के भोंग इलाके में हुई है। यह इलाका पंजाब की राजधानी लाहौर से 400 किमी दूर है। अगवा किए गए हिंदू युवकों के नाम शमन, शमीर और साजन हैं।

तीनों युवक भोंग के बेसिक हेल्थ यूनिट के पास मौजूद थे। तभी 5 डकैतों ने उन्हें बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया और अपने साथ ले गए।

वीडियो रिलीज कर रिहाई की मांग की

अगवा करने वाले डकैतों के सरगना अशिक कोराई ने बाद में एक वीडियो भी रिलीज किया। इस वीडियो में उसने अहमदपुर लामा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज राणा रमजान के चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके परिवार के 10 सदस्यों को रिहा करने के लिए कहा।

ऐसा न करने पर उसने पुलिस पर हमला करने और हिंदू युवकों की हत्या करने की धमकी दी। डकैतों की तरफ से जारी हुए वीडियो में तीनों युवक जंजीरों में बंधे दिखाई दिए। तीन युवक अधिकारियों से अपनी रिहाई के लिए गुहार लगा रहे थे।

पिछले साल भी इस इलाके में डकैतों ने पुलिस वाहनों पर हमला किया था। इस हमले में 12 पुलिसकर्मी मारे गए थे।

खैबर पख्तूनख्वा में 16 मजदूर अगवा

पाकिस्तान के ही खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को अज्ञात लोगों ने यूरेनियम और प्लूटोनियम की खदानों में काम करने वाले 16 मजदूरों को अगवा कर लिया। ये सभी मजदूर एक एटॉमिक एनर्जी माइन साइट पर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें वाहन से अगवा कर लिया।

अगवा करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने वाहन को आग लगा दी और मजदूरों को अज्ञात जगह ले गए। अभी तक किसी भी संगठन ने मजदूरों के अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि पुलिस के मुताबिक 16 में से 8 मजदूर रिहा हो गए हैं।

इस इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों की मौजूदगी है। इस तरह के मामलों में पहले इसके आतंकियों का नाम सामने आ चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.