अमेरिका में अवैध प्रवेश कर रहे 3 भारतीय वर्जिन द्वीप समूह में गिरफ्तार

Updated on 04-12-2021 09:09 PM

वाशिंगटन। संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने देश में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में यूएस वर्जिन द्वीप समूह में तीन युवा भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अमेरिकी अटॉर्नी ने यह जानकारी दी। कृष्णाबेन पटेल (25), निकुंजकुमार पटेल (27) और अशोककुमार पटेल (39) को यूएस वर्जिन द्वीप समूह के सेंट क्रिक्स हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया, जब वे 24 नवंबर को फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल के लिए उड़ान भरने वाले थे।

अमेरिका में उनके कथित अवैध प्रवेश से संबंधित आपराधिक आरोपों पर प्रारंभिक सुनवाई के लिए सेंट क्रिक्स में मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश जॉर्ज डब्ल्यू कैनन के समक्ष तीनों दो दिसंबर को पेश हुए। अमेरिकी वकील ग्रेटचेन सी एफ शैपर्ट ने बताया कि एक संभावित कारण पाया गया था और प्रतिवादियों को आगे की कार्यवाही के लिए जिला अदालत में पेश किया गया।

  अमेरिकी वकील के अनुसार, तीनों विमान में सवार होने वाले थे, जब एक सिस्टम जांच से पता चला कि फ्लोरिडा में वाहन चालक के उनके लाइसेंस वैध रूप से जारी नहीं किए गए थे और इसे धोखाधड़ी माना गया। आगे की जांच से पता चला कि अगस्त 2019 में, तीनों को पहले टेकेट, कैलिफ़ोर्निया में हिरासत में लिया गया था, और उन्हें शीघ्र वापस भेजने की कार्रवाई शुरू की गई थी।

मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाद में उन्हें अमेरिका से भारत भेज दिया गया था। तीनों पर धोखाधड़ी वाले दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करने तथा अमेरिका से निकाले जाने के बावजूद किसी विदेशी की मदद से यहां पुनः प्रवेश करने के आरोप लगाए गए। न्याय मंत्रालय ने कहा कि दोषी ठहराए जाने की स्थिति में उन्हें संभावित 10 साल तक की जेल और बाद में निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.