3 स्लॉट और 64 करोड़ रुपये... ऑक्शन में क्या होगी केकेआर की स्ट्रेटजी, किन खिलाड़ियों पर लगाएगी बोली

Updated on 11-12-2025 01:52 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की नीलामी में सभी की नजरें केकेआर पर रहने वाली है। तीन बार की चैंपियन टीम ने अपने अधिकतर खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। सबसे महंगे वेंकटेश अय्यर के साथ ही आईपीएल इतिहास के सबसे सफल ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी बाहर कर दिए गए। यही वजह है कि ऑक्शन में केकेआर की टीम 64.30 करोड़ रुपये के साथ उतर रही है। अन्य किसी फ्रेंचाइजी के पास 50 करोड़ रुपये भी नहीं हैं। टीम ने 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया और उन्हें अधिकतम 13 खिलाड़ी चाहिए, इसमें 6 विदेशी हो सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

विकेटकीपर से लेकर बल्लेबाज तक की जरूरत

केकेआर ने अपने दोनों विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक और रहमनुल्लाह गुरबाज को रिलीज कर दिया। टीम को ऑक्शन में कम से कम दो विकेटकीपर को खरीदना होगा। उनके पास विदेशी विकेटकीपर में फिन एलेन, जॉनी बेयरेस्टो और बेन डकेट के विकल्प हैं। ये सभी ओपनिंग भी कर सकते हैं। इससे केकेआर की दोहरी परेशानी कम हो जाएगी। फ्रेंचाइजी डेवोन कॉन्वे पर भी बाजी लगा सकती है। वो भी ओपनिंग बैटिंग करते हैं। राजस्थान के विकेटकीपर कार्तिक शर्मा भी टीम के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। वह फिनिशर की भूमिका निभाते हैं।कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। टीम के ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है जो पहली गेंद से अटैक करे। 2024 सीजन में फिल साल्ट ने यह काम किया था। वह आरसीबी जा चुके हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी को टॉप ऑर्डर का विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं मिलता है तो विस्फोटक बैटर को ही खरीदने की कोशिश करेगी।

ऑलराउंडर की तरफ जा सकती है केकेआर

केकेआर के पास सबसे बड़ा पर्स है और माना जा रहा है कि वह कैमरून ग्रीन के खरीदने के लिए कोई भी कीमत दे सकती है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी वेंकटेश अय्यर को भी खरीदने की कोशिश कर सकती है। पिछले सीजन उनकी कीमत 23.75 करोड़ रुपये थी। माइकल ब्रेसवेल, डैरेन मिचेल और रचिन रविंद्र जैसे ऑलराउंडर भी ऑक्शन टेबल पर हैं। फ्रेंचाइजी इन्हें खरीदने के लिए भी जोर लगा सकती है।

एक भी विदेशी तेज गेंदबाज टीम में नहीं

केकेआर के पास हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक हैं। मथीशा पथिराना को सीएसके ने रिलीज कर दिया है। वह डेथ ओवर के शानदार गेंदबाज हैं। गेराल्ड कोएट्जी, मैट हेनरी के अलावा लुंगी एनगिडी और मुस्तफिजुर रहमान जैसे तेज गेंदबाजों को केकेआर टारगेट कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.