रूस के निशाने पर 30 साल का गणितज्ञ, रिहा होते ही दोबारा हुआ गिरफ्तार, आतंकवाद का लगा आरोप

Updated on 05-09-2023 02:14 PM
मॉस्को: रूस के अधिकारियों ने सोमवार को एक गणितज्ञ को आतंकवाद के आरोप में उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह हुड़दंग मचाने के मामले में जेल की सजा काट कर कुछ देर पहले ही रिहा हुआ था। रूसी मीडिया की खबर के मुताबिक मॉस्को से करीब 900 किलोमीटर दूर कैदी निवास कॉलोनी से रिहा होने के कुछ मिनटों के बाद ही 30 वर्षीय अजत मिफ्ताखोव को हिरासत में ले लिया गया। मिफ्ताखोव की वकील स्वेतलाना सिदोरकिना ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास को बताया कि उनके मुवक्किल को आतंकवाद को जायज ठहराने का आरोप लगाया है जिससे उन्होंने खारिज कर दिया है।

मिफ्ताखोव को 2019 में गिरफ्तार किया गया था और उन पर क्रेमलिन की सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी के मॉस्को स्थित कार्यालय पर हमला करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि उन्होंने आरोपों को खारिज कर दिया था। आरोप है कि मिख्ताखोव उस समय अराजकतावादी विचार रखते थे जब वह स्नातकोत्तर छात्र थे और गणित में एडवांस डिग्री हासिल कर रहे थे। वहीं, मिख्ताखोव ने अधिकारियों पर हिरासत में उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मॉस्को की एक अदालत ने 2021 में उन्हें हुड़दंग का दोषी ठहराया और छह साल कारावास की सजा सुनाई।

सुनवाई से पहले हिरासत में बिताए गए समय को ध्यान में रखते हुए, मिफ्ताखोव को सोमवार को मॉस्को के उत्तर-पूर्व में किरोव क्षेत्र स्थित एक कैदी निवास कॉलोनी आईके -17 से रिहा किया गया था। मानवाधिकार संगठन 'ह्यूमन राइट्स वॉच' ने उनकी सजा को ''स्पष्ट रूप से अन्यायपूर्ण और अनुचित'' करार दिया। रूस के सबसे पुराने मानवाधिकार समूह और 2022 नोबेल शांति पुरस्कार के सह-विजेता 'मेमोरियल' ने मिफ्ताखोव को राजनीतिक कैदी करार दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.