तूफान के 32 सेकंड... संजू सैमसन का यह वीडियो देख कांप जाएंगे गेंदबाज!

Updated on 21-03-2023 09:29 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने गए संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने चोट से वापसी करने के बाद नेशनल क्रिकेट अकादमी में समय गुजारा और अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह विकेटकीपर ताबड़तोड़ शॉट्स खेलते दिख रहा है। संजू सैमसन जल्द ही आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।

ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए सबसे आगे माना जा रहा था कि तभी वह चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जगह नहीं मिली। अब जब वह मैदान पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं तो उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। खुद को सैमसन का फैन बताने वाले ट्विटर अकाउंट पर शेयर 32 सेकंड का वीडियो किसी भी गेंदबाज को डराने वाला है।
    टी-20 के ताबड़तोड़ बल्लेबाजों में शामिल संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सीजन में फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, उसे हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस से हार मिली थी। सैमसन की टीम को टूर्नामेंट से पहले हालांकि फाइनल के लायक नहीं माना जाता था, लेकिन राजस्थान ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था।
    इस बार जब सैमसन मैदान पर उतरेंगे तो उनकी कोशिश होगी कि टीम को पिछले सीजन की ही तरह टॉप पर ले जाएं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान रॉयल्स ने पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। उस समय भी शेन वॉर्न की टीम को अंडरडॉग माना गया था। उसके बाद से पहली बार संजू सैमसन की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची। टीम मैनेजमेंट और फैंस चाहेंगे कि इस बार राजस्थान खिताब अपने नाम करे।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.