आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान में 37 प्रतिशत लोगों नहीं मिल रहा खाना

Updated on 07-12-2021 09:39 PM

बलूचिस्तान आतंकवाद की पनाहगाह बने पाकिस्तान की में आर्थिक बदहाली के चलते आम जनता अपनी हर दिन की आम जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पा रही है। बलूचिस्तान विधानसभा में महिला सांसद मंच की अध्यक्ष डॉ. रुबाबा खान बुलेदी ने इसका खुलासा करते हुए भविष्य के दिनों पर चिंता जाहिर की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कम से कम 37 प्रतिशत आबादी कुपोषण से पीड़ित है जबकि बलूचिस्तान में यह अनुपात लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है। खबर के अनुसार एक पोषण सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान में एक तिहाई से अधिक बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। इनमें से अधिकांश बच्चे सिंध और बलूचिस्तान प्रांत के हैं। इतना ही नहीं हालात दिन पर दिन और कठिन होते जा रहे हैं।

डॉ. रुबाबा खान बुलेदी ने बताया कि बलूचिस्तान पर छाए इस संकट पर विश्व स्वास्थ्य संगठन मदद कर कर रहा है और डब्ल्यूएचओ की मदद से बलूचिस्तान में कुपोषण से पीड़ित बच्चों की देखभाल के लिए एक केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय पाकिस्तान के हालात काफी कठिन हैं। पाकिस्तान की करीब 37 प्रतिशत आबादी को ठीक प्रकार से खाना नहीं मिल रहा है।

 डॉबुलेदी ने कहा कि यहां कुपोषण का सबसे बड़ा कारण गरीबी और संसाधनों की कमी है। यहां लोगों को काम मिल रहा है ही किसी के पास आजीविका के लिए ठोस काम नहीं है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, जुलाई में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लगभग 500,000 लोगों को लिए खाद्य आपातकाल का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि इस समय अनुमानित रूपस से पाकिस्तान में पांच लाख लोग खाद्य संकट या आपातकालीन स्तर का सामना कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त देश में करीब 100000 लोगों को तत्काल रूप से जीवन रक्षक सहायता की जरूरत है।  उन्हों ने कहा कि सूखे और पानी की कमी की वजह से फसले भी पूरी तरह से बर्बाद हो रही हैं।  खेती होने से पशुधन की किल्लत भी देखने को मिल रही है।  अगर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की बात करें तो यहां पीने के पानी, शिक्षा, चिकित्सा जैसे मूलभूत सहायतों से जूझ रहा है।  इस समय इन सब समस्याओं से थार जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस समय सिंध प्रातं के थार जिले में लोगों को पीने का साफ पानी लेने के लिए भी काफी मशक्त करनी पड़ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.