‘आयरन लेडी’ इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि, राहुल गांधी ने पूर्व पीएम का किया नमन, दी श्रद्धांजलि

Updated on 31-10-2021 07:37 PM

नई दिल्ली फौलादी इरादों वाली देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 37वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पहुंचकर अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राहुल कुछ देर वहीं पर रहे। पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की साल 1984 में इसी दिन सिख सिक्युरिटी गार्ड्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं- उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है। नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।दूसरी ओर पुणे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता उल्हास पवार ने इंदिरा गांधी के जीवन पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है। कांग्रेस पार्टी की शहर इकाई की तरफ से बालासाहब ठाकरे आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। कांग्रेस नेता अभय छाजेड़ इस कार्यक्रम के आयोजक हैं। पवार ने कहा, ‘पंडित नेहरू ने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआररसी) की शुरुआत की, लेकिन पहला न्यूक्लियर परीक्षण विश्व नेताओं के विरोध के बाद भी इंदिरा गांधी की अगुवाई में किया गया।कार्यक्रम में कई कांग्रेस नेता भी शामिल हुए।

31 अक्टूबर की तारीख भारत के इतिहास में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दिन के तौर पर दर्ज है। अपने फौलादी इरादों के लिए विख्यात और बड़े से बड़ा फैसला बेखौफ लेने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की इस दिन की सुबह उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस पद पर पहुंचीं और 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या कर दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.