3,800 किमी. का सफर कर भारत के लिए माल लेकर आ रही पहली रूसी ट्रेन ईरान पहुंची

Updated on 15-07-2022 09:36 PM

तेहरान भारत और रूस के बीच कारोबारी रिश्ते काफी प्रगाड़ है इसीलिए दोनों देश आपस में व्यापार जारी रखे हैं। अब पहली बार इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर का इस्तेमाल करते हुए यह ट्रेन कजाखस्तान और तुर्कमेनिस्तान से होते हुए ईरान पहुंची है। यह ट्रेन अब तक 3,800 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है।

इसमें माल ढोने वाले 39 कंटेनर लदे हैं, जिन्हें भारत लाया जाना है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश के सरखास रेलवे स्टेशन पर बुधवार को यह ट्रेन आकर रुकी, जो तुर्कमेनिस्तान की सीमा से लगता है। इंटरनेशनल नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर 7,200 किलोमीटर लंबा मल्टी मोड ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट है। इसके जरिए ईरान, भारत, अर्मेनिया, अफगानिस्तान, अजरबैजान, रूस, यूरोप और सेंट्रल एशिया तक माल की आवाजाही हो सकेगी।


इसी कॉरिडोर के जरिए रूस से भारत यह माल रहा है। भारत की ओर से इस परियोजना का समर्थन किया जा रहा है। ईरान के सरखास रेलवे स्टेशन पहुंची रूसी ट्रेन से माल ढोने वाले कंटेनरों को बंदर अब्बास पोर्ट पर पहुंचाया जाएगा, जो स्टेशन से 1,600 किलोमीटर की दूरी पर है। वहां तक रेलवे लाइन है और उसके बाद इन कंटेनरों को समुद्री जहाज में लादकर भारत के लिए रवाना किया जाएगा। रूस से भारत के लिए सामान लेकर पहुंची इस ट्रेन के स्वागत के लिए ईरान में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। इसमें ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर, उद्योग मंत्री, तेल मंत्री और खुद उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबेर भी मौजूद थे।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति मोखबेर ने कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ कारोबारी रिश्तों को बढ़ाने के लिए तत्पर है। भारत के लिए सामान लाने वाली ट्रेन 6 जुलाई को रूस के चेखोव स्टेशन से रवाना हुई थी और कजाखस्तान एवं तुर्कमेनिस्तान से होते हुए कुल 3,800 किलोमीटर का सफर तय कर ईरान पहुंची। भारत और रूस के बीच यह कारोबारी ट्रेन ऐसे वक्त में अपना सफर तय कर रही है, जब यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते पश्चिमी जगत के विरोध के बाद भी कितनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले सप्ताह ईरान पहुंचने वाले हैं। इस दौरान वह क्षेत्र में कनेक्टिविटी को लेकर भी बात करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.