फिलीपींस में नशीले पदार्थों विरोधी अभियान में 4 चीनी तस्कर मारे गए

Updated on 10-09-2021 07:03 PM

मनीला फिलीपींस पुलिस ने एक मादक पदार्थ विरोधी अभियान में चार चीनी तस्करों को मार गिराया है। पुलिस ने उनके पास से 500 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त किया है। फिलीपींस की राष्ट्रीय पुलिस ने कहा कि अभियान में चार बड़े चीनी ड्रग तस्कर मारे गए हैं। पुलिस ने बताया कि ज़ाम्बलेस प्रांत के कैंडेलरिया शहर के एक होटल में की गई कार्रवाई में चार चीनी ड्रग तस्करों की मौत हो गई। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने भागने की असफल कोशिश की, लेकिन गोलीबारी में मारे गए।

सरकार की खुफिया और एंटी-नारकोटिक्स ऑपरेटिव्स ने मंगलवार 7 सितंबर को एक बड़े अवैध ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ फिलीपीन ड्रग एन्फोर्समेंट एजेंसी (पीडीईए) के नेतृत्व में कम से कम पांच सरकारी एजेंसियों की सफल कार्रवाई में करीब 3.4 अरब मूल्य का शब्बू नामक नशा जब्त किया। फिलीपीन नेशनल पुलिस ने एक बयान में कहा लगभग 70 मिलियन डॉलर के अनुमानित मूल्य का नशा अंतरराष्ट्रीय जल में छोटी नावों पर रख कर देश में तस्करी किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार मारे गए चीनी तस्करों में से एक की पहचान जू यूहा के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि फिलीपींस में जू यूहा अवैध ड्रग्स गतिविधियों के प्रमुख तस्करों में से एक था और पुलिस की निगरानी में था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.