पुतिन की धमकी से सरेंडर 4 यूरोपीय देश, गैस खरीदने के लिए कर रहे रूबल में भुगतान

Updated on 28-04-2022 08:28 PM

मॉस्को यूक्रेन पर हमलावर देश रूस ने यूरोपीय देशों को भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में प्राकृतिक गैस के खरीदारों को रूबल में भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि जो भी खरीदार रूबल में भुगतान नहीं करेगा, उसकी गैस सप्लाई को रोक दी जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप के 4 देशों ने पुतिन की शर्त मान ली है। ये देश रूस की करेंसी रूबल में ही गैस खरीद रहे हैं। हालांकि, इन चार देशों के नाम नहीं बताए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी गैस दिग्गज गज़प्रोम पीजेएससी के सूत्र के अनुसार, चार यूरोपीय गैस खरीदारों ने पहले ही रूबल में सप्लाई का पेमेंट किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐसी मांग की थी। नाम जाहिर करने की शर्त पर सूत्र ने बताया, भले ही अन्य खरीदार क्रेमलिन की शर्तों को अस्वीकार करते हैं, लेकिन कुछ देश पुतिन के आगे झुक रहे हैं। बुधवार को रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया के लिए गैस की सप्लाई रोक दी है।

सूत्र ने कहा, दस यूरोपीय कंपनियों ने रूस की भुगतान मांगों को पूरा करने के लिए आवश्यक गज़प्रॉमबैंक में पहले ही खाते खोल दिए हैं। रूस 23 यूरोपीय देशों को पाइपलाइन के जरिए गैस की आपूर्ति करता है। पुतिन ने कहा कि रूसी गैस के खरीदारों को रूसी बैंकों में रूबल अकाउंट खोलने चाहिए।

 1 अप्रैल से सप्लाई की जाने वाली गैस का पेमेंट इन्हीं अकाउंट्स के जरिए किया जा रहा है। अगर रूबल अकाउंट से भुगतान नहीं किया जाता है तो रूस खरीदारों को डिफाल्टर मानेगा और उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। माना जा रहा है कि रूसी गैस का निर्यात पुतिन का सबसे बड़ा हथियार है। ऐसे में मुश्किल में फंसे पुतिन गैस सप्लाई को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रूस के ऊपर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को कम करना चाहते हैं।

दरअसल, अधिकतर यूरोपीय देशों ने रूबल में पेमेंट करने की मांग को खारिज कर दिया है। रूसी गैस का सबसे बड़ा उपभोक्ता जर्मनी ने तो पुतिन की मांग को ब्लैकमेलिंग करार दिया है। यूरोप पहले से ही प्राकृतिक गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी से हलकान है। ऐसे में रूस अगर गैस सप्लाई रोकता है तो यूरोपीय देशों में भुखमरी की नौबत सकती है। इतना ही नहीं, करोड़ों लोगों को गैस की कमी से भीषण ठंड का भी सामना करना पड़ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.