कैच लेने में टूटे थे 4 दांत, 30 टांके लगे:3 दिन बाद 2 छक्के लगाकर करुणारत्ने ने टीम को जिताया

Updated on 12-12-2022 06:35 PM

श्रीलंका के चमिका करुणारत्ने ने क्रिकेट की फील्ड पर हिम्मत और स्ट्रेंथ की नई डेफिनेशन लिख दी। 7 दिसंबर को टी-20 मैच में कैच लेते वक्त उनके 4 दांत टूट गए थे। डॉक्टर ने उन्हें 30 टांके लगाए। जिसके 3 दिन बाद 10 दिसंबर को वे मैदान पर लौटे और आखिरी ओवर में 2 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

करुणारत्ने ने मैच में 16 बॉल पर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 26 रन बनाए। उन्होंने 2 कैच भी लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

12 बॉल में चाहिए थे 31 रन
लंका प्रीमियर लीग में (LPL) करुणारत्ने की टीम कैंडी फैल्कन्स को आखिरी 12 बॉल में 31 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में करुणारत्ने ने 2 बॉल पर 5 रन बनाए। उनके साथी प्लेयर अशेन बंडारा ने 4 बॉल पर 10 रन बनाए। आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी। यहां करुणारत्ने ने शुरुआती 2 बॉल पर ही 2 छक्के जमा दिए। अब 4 बॉल पर 4 रन की जरूरत थी। करुणारत्ने ने साथी प्लेयर के साथ इन्हें बनाकर टीम को जीत दिला दी।

बॉल सीधे होठों पर आ गिरी
LPL में ही 7 दिसंबर को गॉल ग्लैडिएटर्स के खिलाफ मैच में करुणारत्ने के दांत टूट गए थे। पहली पारी के चौथे ओवर में कार्लोस ब्रैथवेट की बॉलिंग पर ग्लैडिएटर्स के नुवानिडु फर्नांडो ने शॉट खेला, बॉल हवा में गई। करुणारत्ने कैच लेने के लिए बॉल के नीचे आए। उन्होंने कैच तो पकड़ लिया, लेकिन बॉल उनके होठों पर आ गिरी।

मैच के बाद इलाज कराया तो उनके 4 दांत टूट चुके थे। डॉक्टर्स ने उन्हें 30 टांके लगाए। करुणारत्ने ने 8 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर डॉक्टर्स के साथ फोटो पोस्ट करते हुए कहा था, 'दांत टूटे हैं, लेकिन स्माइल बरकरार है।' इसके बाद वह 10 दिसंबर को टीम के लिए मैच खेलने भी आ गए।

96 पर गंवा दिए थे 6 विकेट
10 दिसंबर को जाफना किंग्स के खिलाफ करुणारत्ने की टीम कैंडी फैल्कन्स के बीच लीग स्टेज का मैच खेला गया। जाफना ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 147 रन बनाए। करुणारत्ने ने इसमें शोएब मलिक और वेलाल्गे के अहम कैच लिए। मलिक ने 28 और वेलाल्गे ने 20 रन बनाए थे।

148 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कैंडी 2 विकेट पर 79 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी। तभी 17 रन पर उनके 4 विकेट गिर गए। टीम का स्कोर 14.1 ओवर में 96/6 हो गया। फिर करुणारत्ने ने अशेन बंडारा और इसुरु उडाना के साथ टीम को जीत दिला दी। LPL के 3 में से 3 मैच जीतकर कैंडी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 23 दिसंबर को खेला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.