रूसी सीमा पर जुटेंगे 41 हजार सैनिक, शीतयुद्ध के बाद नाटो करेगा सबसे बड़ा युद्धाभ्‍यास, निशाने पर कौन?

Updated on 12-09-2023 06:24 PM
वॉर्सा: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नाटो देश शीत युद्ध के बाद सबसे बड़ा अभ्‍यास करने जा रहे हैं। नाटो देश रूसी सीमा पर करीब 41 हजार सैनिक जमा करेंगे और भविष्‍य में किसी नाटो देश पर होने वाले रूसी हमले को फेल करने का अभ्‍यास करेंगे। बताया जा रहा है कि यह अभ्‍यास साल 2024 की शुरुआत में होगा। इस दौरान नाटो देश अपनी तैयारी का आकलन करेंगे। इस अभ्‍यास को स्‍टीडफास्‍ट डिफेंडर नाम दिया गया है। दरअसल, यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद नाटो के कई छोटे देश सहमे हुए हैं जिनमें से कुछ तो पूर्व सोवियत संघ का हिस्‍सा रह चुके हैं। उन्‍हें पुतिन के हमले का डर सता रहा है।

नाटो की कोशिश है कि खुद को एक युद्धक गठजोड़ के रूप में तैयार करे। फाइनेंशियल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक इस अभ्‍यास के दौरान 500 से 700 हवाई युद्धक मिशन आयोजित किए जाएंगे। इसमें 50 से ज्‍यादा युद्धपोत और 41 हजार सैनिक हिस्‍सा लेंगे। नाटो अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्‍यास को रूसी गठबंधन के हमले का जवाब देने के लिए डिजाइन किया गया है। नाटो अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्‍यास के दौरान दुनिया का रियल भौगोलिक डेटा इस्‍तेमाल किया जाएगा ताकि सैनिकों के लिए ज्‍यादा वास्‍तविक माहौल बनाया जा सके।

रूस के खिलाफ नाटो का महाप्‍लान


इस अभ्‍यास में स्‍वीडन भी हिस्‍सा लेगा जिसे तुर्की और हंगरी के विरोध के कारण अब तक नाटो में शामिल नहीं किया जा सका है। इसके साथ ही अभ्‍यास में भाग लेने वाले कुल सैनिकों की संख्‍या 32 तक पहुंच जाएगी। यह युद्धाभ्‍यास जर्मनी, पोलैंड और बाल्टिक सागर में फरवरी से मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा। नाटो ने नई ट्रेनिंग रणनीति बनाई है और अब हर साल दो बड़े युद्धाभ्‍यास किए जाएंगे। नाटो अब आतंकवाद विरोधी खतरे से निपटने की भी ट्रेनिंग देगा। ऐसे खतरे जो सीमा से दूर हैं।

नाटो के महासचिव जेंस स्‍टोल्‍टेनबर्ग ने पिछले साल जून में कहा था कि नाटो अपने हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहने वाले सैनिकों की संख्‍या को 40 हजार से बढ़ाकर 3 लाख किया जाएगा। यह नाटो के सैन्‍य तैयारियों को बड़े पैमाने पर बढ़ाने के अभियान का हिस्‍सा है। नाटो अब रिएक्‍शन फोर्स तैयार कर रहा है जो रूस के किसी भी हमले का बहुत तेजी से जवाब दे सकेगा। बाल्टिक सागर से सटे देश लगातार नाटो से मांग कर रहे हैं कि वे पूर्वी मोर्चे पर अपनी सैन्‍य तैयारी को बढ़ाएं। वह भी तब जब रूस बेलारूस को परमाणु बम दे रहा है। जर्मनी ने कहा है कि वह लिथुआनिया में अपने 4 हजार सैनिकों को बरकरार रखेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.