410 करोड़ किराया! दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स ने मुंबई के बाद बेंगलुरु में भी लीज पर लिया ऑफिस

Updated on 16-09-2025 03:03 PM
नई दिल्लीदुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक की भारतीय यूनिट ब्लैकरॉक सर्विसेज इंडिया ने बेंगलुरु के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में एक नया ऑफिस किराए पर लिया है। यह ऑफिस MG रोड पर स्थित इंडिक्यूब सिम्फनी में है और लगभग 143,000 वर्ग फीट में फैला है। यह डील 10 साल के लिए है और इसका कुल किराया 410 करोड़ रुपये है। हाल के समय में यह देश में सबसे बड़े एंटरप्राइज फ्लेक्सिबल स्पेस ट्रांजैक्शन में से एक है।

प्रोपस्टैक द्वारा शेयर किए गए एक लीज डॉक्यूमेंट के अनुसार, "यह लीज इस महीने की शुरुआत में रजिस्टर हुई थी और यह 1 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी। ब्लैकरॉक 2.72 करोड़ रुपये का मासिक किराया देगी, जो 190 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से होगा। इसके लिए 21.75 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा की जाएगी। यह एग्रीमेंट टावर के G+5 फ्लोर को कवर करता है और इसमें हर साल किराए में 5% की बढ़ोतरी होगी।

बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा

एक सूत्र ने बताया कि यह ट्रांजैक्शन इस बात को साबित करता है कि बेंगलुरु CBD अभी भी ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के लिए पसंदीदा जगह है। इंडिक्यूब ने इस डील पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। यह प्रॉपर्टी इंडिक्यूब के एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इंडिक्यूब ने बेंगलुरु CBD में तीन टावरों में 320,000 वर्ग फीट स्पेस खरीदा है। यह 15 साल का प्रोजेक्ट है जिसमें रेनोवेशन और अपग्रेडेशन किया जाएगा। इसे इंडिक्यूब सिम्फनी के नाम से जाना जाएगा। इसका उद्देश्य एंटरप्राइज किरायेदारों को प्रीमियम मैनेज्ड वर्कस्पेस देना है।
मार्च तक इंडिक्यूब 15 शहरों में 115 सेंटर चला रहा था। यह 8.4 मिलियन वर्ग फीट एरिया को मैनेज कर रहा था, जिसमें 186,719 सीटें थीं। बेंगलुरु में 65 सेंटर और 5.43 मिलियन वर्ग फीट जगह थी। इससे यह इंडिक्यूब का सबसे बड़ा बाजार बन गया। भारत के ऑफिस मार्केट में फ्लेक्स स्पेस एक मुख्यधारा की कैटेगरी के रूप में उभरा है। कोलियर्स के अनुसार, फ्लेक्स लीजिंग में साल-दर-साल 48% की वृद्धि हुई है। 2025 की पहली छमाही में यह 6.5 मिलियन वर्ग फीट तक पहुंच गई, जो कुल लीजिंग का 19% है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.