11 बॉल पर 43 रन हरमनप्रीत कौर के चौके-छक्के ने जब गेंद का धागा खोल दिया

Updated on 22-09-2022 05:54 PM

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए मशहूर रही हैं, एक बार अगर वह क्रीज पर सेट हो गई तो फिर उनको आउट करना विरोधी टीम की बॉलर्स के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ हरमनप्रीत का बैट एक बार फिर जमकर गरजा और उन्होंने 111 गेंद पर 143 रन ठोक डाले, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरमन ने शतक अपना 100 के स्ट्राइक रेट से बनाया था, लेकिन इसके बाद अगली 11 गेंदों पर उन्होंने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि हर कोई देखता ही रह गया।

हरमनप्रीत ने अपनी पारी की आखिरी 11 गेंदों पर 43 रन ठोक डाले थे, जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल थे। हरमन की पारी की आखिरी 11 गेंदों पर कुछ ऐसे रन गए, 6, 4, 4, 6, 4, 1, 6, 4, 4, 4, 0 इसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने इंग्लिश बॉलर्स का अपने ही घर में क्या हाल किया होगा। हरमन ने अपनी पारी के दौरान कुल 18 चौके और चार छक्के लगाए।

वह भारत की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने दो बार वनडे इंटरनेशनल 140+ स्कोर बनाया है। हरमन के अलावा हरलीन देओल ने 58 रनों की पारी खेली। हरमन की इस पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 333 रनों का बड़ा स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड की टीम 44.2 ओवर में 245 रनों पर ऑलआउट हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.