बीमार पत्नी के इलाज के लिए चोरी किए 45 हजार के पाइप

Updated on 10-02-2022 06:02 PM
 



दुबई ।संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एशियाई व्यक्ति ने बीमार पत्नी के इलाज के लिए अपनी ही कंपनी से पानी के 20 पाइप चोरी किए। चोरी किए पाइप की कीमत 45 हजार दिरहम (9 लाख 15 हजार से अधिक) है। लेकिन व्यक्ति ने सभी पाइप को केवल 23 हजार दिरहम यानी करीब 4 लाख 68 हजार में बेच दिया।दुबई के कोर्ट ने 29 वर्षीय एशियाई को  जुर्म के लिए एक महीने की कैद की सजा सुनाई है। व्यक्ति पर वाटर पाइप की चोरी के लिए उसके कीमत के बराबर ही जुर्माना लगाया गया है।चोरी के लिए व्यक्ति को जुर्माने के रूप में 9 लाख 15 हजार से अधिक का जुर्माना देना पड़ेगा। 
रिपोर्ट के मुताबिक,व्यक्ति एक कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी में गोदाम की रखवाली का काम करता था।पुलिस जांच के अनुसार, मामला जुलाई 2021 का है।कंपनी के अधिकारी ने गोदाम की देखभाल करने वाले व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाकर कंपनी को चोरी की सूचना दी। पूछताछ के दौरान, वेयरहाउस कस्टोडियन ने पाइप को चुराने की बात कबूल की।व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार थी जिसके इलाज के लिए उसने पाइप चुराकर बेच दिया।बताया जा रहा है कि एक महीने की सजा काटने के बाद व्यक्ति को उसके देश भेज दिया जाएगा। 
 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.