49 वर्षीय पाकिस्तानी सांसद ने अपनी बेटी की उम्र की युवती से रचाया ब्याह

Updated on 12-02-2022 08:06 PM


-बेटी दुआ बोली, प्लीज मेरे परिवार को लेकर मुझ पर कमेंट कर पोस्ट में मुझे मेंशन करना बंद करें
इस्‍लामाबाद (ईएमएस)। प्ले ब्वाय कहलाने वाले पाकिस्‍तान के आशिक मिजाज पीएम इमरान खान के एक मंत्री भी अपने हूजूर के नक्शे कदम पर चलते नजर आ रहे हैं। इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसद आम‍िर लियाकत हुसैन ने तीसरी बार शादी की है। आमिर लियाकत हुसैन अभी 49 साल के हैं और उनकी नई बेगम सईदा दानिया शाह मात्र 18 साल की हैं। यह शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यूजर्स दोनों की उम्र के बीच के अंतर को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इस बीच उनकी शादी पर उनकी बेटी दुआ आमिर का रिएक्शन सामने आया है। दुआ आमिर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लोगों से कहा है कि वह उनके परिवार को लेकर उन पर कमेंट करना बंद करें। दुआ ने लिखा, ‘प्लीज मेरे परिवार को लेकर मुझ पर कमेंट कर पोस्ट में मुझे मेंशन करना बंद करें, ये अकाउंट मेरे आर्ट के काम के लिए है और अगर आप इस बात की इज्जत नहीं कर सकते हैं तो आप मुझे अनफॉलो कर सकते हैं। दुआ ने अपनी स्टोरी में आगे लिखा, ‘मैं अपनी निजी जिंदगी को लेकर किसी भी कमेंट या मैसेज का जवाब नहीं देने वाली।’
लियाकत हुसैन ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट करके अपनी तीसरी पत्‍नी के बारे में बताया। उन्‍होंने लिखा, ‘बीती रात मैंने 18 साल की सईदा दानिया के साथ शादी कर लिया है।’ उन्‍होंने बताया कि सईदा दक्षिणी पंजाब के सम्‍मानित नजीब उत तारफैन ‘सादात’ परिवार से हैं। लियाकत हुसैन के इस ऐलान को पूरे पाकिस्‍तान में आश्‍चर्य के साथ देखा जा रहा है। लियाकत ने कहा कि उनकी नई बेगम बहुत ही आकर्षक हैं और सादगी से रहती हैं। पाकिस्‍तानी सांसद ने लोगों से अपील की कि वे उनके लिए दुआ करें। इससे 24 घंटे पहले ही सईदा तूबा अनवर ने एक पोस्‍ट करके लियाकत हुसैन से तलाक का ऐलान किया था। उन्‍होंने बताया कि वह लियाकत से पिछले 14 महीने से अलग रह रही थीं। सईदा अनवर ने कहा कि आपसी सहमति की कोई गुंजाइश नहीं बचने के बाद मैंने कोर्ट से तलाक ले लिया है। लियाकत ने पिछले कई दिनों से दानिया के साथ अपनी तस्‍वीरें शेयर करके इस बात के संकेत दे दिए थे कि उनके जीवन में कोई आने वाला है।
पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तरह से ही उनके करीबी सांसद लियाकत की यह तीसरी शादी है। लियाकत टीवी पर आलिम ऑनलाइन शो होस्‍ट करते हैं। इससे पहले साल 2018 में उन्‍होंने सईदा अनवर से शादी की थी। इस खुलासे के बाद उनकी पहली पत्‍नी सैयद बुशरा इकबाल ने सोशल मीडिया में आरोप लगाया था कि लियाकत ने उन्‍हें फोन पर तलाक दे दिया था। उन्‍होंने कहा कि यह मेरे और मेरे बच्‍चों के लिए बहुत ही दर्दनाक चीज थी। लियाकत के कई और लड़कियों से नाम जुड़ चुके हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.