5 गेंदबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बाप और बेटे दोनों के लिए विकेट, अब अश्विन का नाम भी जुड़ा

Updated on 13-07-2023 04:15 PM
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम डोमिनिका में पहला टेस्ट खेल रही है। मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज की पारी 150 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट लिए। अश्विन ने तेजनारायण चंद्रपॉल के विकेट के साथ अपना खाता खोला। टेस्ट में अश्विन तेजनारायण के पिता शिवनारायण चंद्रपॉल को भी आउट कर चुके हैं। हालांकि अश्विन ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज नहीं हैं। हम आपको आज टेस्ट में बाप और बेटे दोनों को आउट करने वाले 5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं।

​इयान बॉथम​

इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम टेस्ट में बाप और बेटे की जोड़ी को आउट करने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के लांस केर्न्स और फिर क्रिस केर्न्स को आउट किया था।

​वसीम अकरम​

वसीम अकरम पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज हैं। उनकी गिनती क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन स्विंग गेंदबाजों में होती है। अकरम ने भी लांस और क्रिस केन्स के विकेट ही लिए थे। लांस ने 43 टेस्ट खेले थे जबकि क्रिस का करियर 62 टेस्ट का था।

​मिचेल स्टार्क​

टेस्ट क्रिकेट में पिता और पुत्र दोनों को आउट करने वाले तीसरे गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क हैं। स्टार्क ने शिवनारायण चंद्रपॉल को अपने करियर के शुरुआती सालों में आउट किया था। पिछले साल के अंत में हुए टेस्ट सीरीज में उन्होंने तेजनारायण का विकेट लिया।

​साइमन हार्मर​

यह नाम आपको चौंका सकता है क्योंकि साइमन हार्मर ने अभी तक सिर्फ 10 टेस्ट खेले हैं। 2015 में अपने डेब्यू मैच में उन्होंने शिवनारायण चंद्रपॉल का विकेट लिया था। इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की सीरीज में हार्मर ने तेजनारायण को आउट किया।

​रविचंद्रन अश्विन​

इस लिस्ट में भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम जुड़ गया है। अश्विन ने 2011 और फिर 2013 में चंद्रपॉल को आउट किया था। अब 2023 में तेजनारायण को बोल्ड कर पिता और पुत्र की जोड़ी को टेस्ट में आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.