कनाडा में 5 भारतीय छात्रों की भीषण सड़क हादसे में मौत, विदेश मंत्री ने जताया शोक

Updated on 15-03-2022 05:55 PM

ओटावा । कनाडा में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5 भारतीय छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्रों की कार ओंटारियो हाईवे पर शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रेलर से भिड़ गई। सोमवार को कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने इस घटना की जानकारी दी। ट्विटर पर जानकारी देते हुए भारतीय राजनयिक ने घटना पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि हम पीड़ितों के मित्रों को हर तरह की मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय राजनयिक अजय बिसारिया ने ट्वीट किया, ‘कनाडा में दिल तोड़ने वाली घटना। टोरंटो के पास शनिवार को एक ऑटो एक्सिडेंट में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई। दो अन्य छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों के परिवारों के साथ हमारी संवेदना है। मदद के लिए भारतीय उच्चायोग पीड़ितों के दोस्तों के साथ संपर्क में है।’
ओंटारियो प्रोविंशियल पुलिस ने बताया कि छात्रों की पहचान हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करणपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार के तौर पर हुई है। भारतीय छात्रों की दुखद मौत पर विदेश मंत्री एस। जयशंकर ने दुख जताया है। मंत्री ने ट्वीट किया, ‘कनाडा में 5 भारतीय छात्रों की मौत पर गहरा दुख है। उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द रिकवर होने की प्रार्थना करते हैं। कनाडा में भारतीय उच्चायोग की ओर से पीड़ितों को पूरी मदद मुहैया कराई जाएगी।’ घटना में घायल दो छात्रों को नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया है। 
पुलिस ने बताया कि इस हादसे की जांच की जा रही है कि आखिर इसकी वजह क्या थी। सभी भारतीय छात्र कनाडा के ग्रेटर टोरंटो और मॉन्ट्रियल इलाके के रहने वाले थे।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.