असम में लैंडस्लाइड से 5 की मौत:बाढ़ से 10 हजार लोग प्रभावित

Updated on 31-05-2025 01:37 PM

मानसून नॉर्थ ईस्ट राज्यों में पहुंच चुका है। असम, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम में भारी बारिश हो रही है। असम में पिछले 24 घंटों में कामरूप जिले में लैंडस्लाइड के चलते पांच लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में लैंडस्लाइड के कारण पांच घर और एक होटल ढहने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। उधर सिक्किम में भारी बारिश के कारण थेंग और चुंगथांग इलाकों में भूस्खलन से कई घर मलबे में दब गए।

मेघालय में शुक्रवार को तेज बारिश से पूर्वी खासी हिल्स जिले में भी लैंडस्लाइड हुई। एक महिला की मौत हो गई। एक व्यक्ति पानी में डूब गया। मावकिनरू ब्लॉक में पेड़ के नीचे दबने से 15 साल के लड़के की जान चली गई।

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को बर्फबारी हुई। इसके चलते गुरेज-बांदीपुरा रोड और मुगल रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों और टूरिस्ट को एडवाइजरी जारी की गई है।

मई में मानसून की दस्तक ने बारिश का नया रिकॉर्ड बना दिया है। देश में 30 मई तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो मई में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 1990 का था, तब 110.7 मिमी बारिश हुई थी। सामान्य रूप से मई में औसतन 61.4 मिमी बारिश होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2025
ऑनलाइन डेटिंग ने पार्टनर की तलाश को आसान बनाया, लेकिन डीपफेक तकनीक ने इसे खतरनाक जाल में बदल दिया है। AI आधारित तकनीक विकसित होने के चलते रोमांस स्कैम के…
 02 June 2025
अनुष्का संग रिश्ते और फोटो वायरल होने के बाद पार्टी-परिवार से निकाले गए तेजप्रताप यादव को आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह का साथ मिला है।सुधाकर सिंह ने मोतिहारी में कहा, 'ये…
 02 June 2025
दिल्ली हाई कोर्ट ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव के पक्ष में एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि कोई भी उनकी आवाज, चेहरा, पहनावा, बोलने का अंदाज या और…
 02 June 2025
तमिलनाडु के चेन्नई स्थित अन्ना यूनिवर्सिटी में हाई प्रोफाइल यौन शोषण मामले के दोषी ज्ञानसेकरन को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। महिला कोर्ट की जज एम राजलक्ष्मी…
 02 June 2025
सिक्किम में रविवार शाम 7 बजे एक मिलिट्री कैंप भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद हुए…
 02 June 2025
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3976 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 10 दिन में 15 गुना मामले…
 01 June 2025
नई दिल्ली : भारत में तेजी से बढ़ते अवैध सट्टेबाजी एवं गैंबलिंग मार्केट से किशोरों एवं युवाओं जैसे संवेदनशील वर्ग पर उल्लेखनीय खतरा मंडरा रहा है। ग्राहकों की संप्रभुता पर केंद्रित पब्लिक…
 31 May 2025
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से PM नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। सिर्फ 8 मिनट की मुलाकात में मोदी कई बार भावुक…
 31 May 2025
देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 3207 पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1147 मामले हैं। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है।…
Advt.