5 खिलाड़ी जिनसे वर्ल्ड कप में किसी को नहीं थी उम्मीद, अपने प्रदर्शन से गाड़ रहे झंडे

Updated on 31-10-2023 02:40 PM
वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से पहले सभी को बड़े खिलाड़ियों को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, बाबर आजम, डेविड वॉर्नर, क्विंटन डिकॉर्ड, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ियों की चर्चा हो रही थी। लेकिन पहले मैच में ही फैंस को सरप्राइज मिल गया। यह सिलसिला अभी तक जारी है। कई बड़े नाम जहां रन बनाने और विकेट के लिए तरस रहे हैं वहीं गुमनाम खिलाड़ियों े कमाल कर दिया है। चलिए हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)

अजमतुल्लाह उमरजई को अफगानिस्तान की एशिया कप टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। वर्ल्ड कप में उन्हें जगह मिली और वह कमाल कर रहे हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। सचिन तेंदुलकर उनकी गेंदबाजी की तुलना प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार से कर चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी मैच जिताऊ अर्धशतक लगाया। 6 मैच में उनके नाम 5 विकेट और203 रन हैं।

गेराल्ड कोएट्जी (साउथ अफ्रीका)

गेराल्ड कोएट्जी ने वर्ल्ड कप से पहले सिर्फ 6 वनडे खेले थे। उनके पास भारत में खेलने का भी अनुभव नहीं था। लेकिन 5 मैचों में 12 बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। नई गेंद के साथ उनकी गति से बल्लेबाज काफी परेशान हो रहे हैं। श्रीलंका, बांग्लादेश और इंग्लैंड के मैच में उन्होंने 3-3 बल्लेबाजों का शिकार किया था।

दिलशान मधुशंका (श्रीलंका)

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका चोट की वजह से एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में भी उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन टूर्नामेंट में अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। वह अभी तक 13 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने एक ही ओवर में वॉर्नर और स्मिथ को आउट कर दिया था।

अब्दुल्ला शफीक (पाकिस्तान)

पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में बुरी तरफ फेल रही है लेकिन ​अब्दुल्ला शफीक ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। फखर जमान की वजह से पहले उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिलने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन मौका मिलते ही श्रीलंका के खिलाफ मैच जिताऊ शतक ठोक दिया। 5 मैच में वह 53 की औसत से 264 रन बना चुके हैं।

रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड)

केन विलियमसन और लॉकी फर्ग्यूसन के चोटिल होने के कारण रचिन रविंद्र को वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में खेलने का मौका मिला। वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने कभी टॉप-5 में बैटिंग नहीं की थी। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर आकर शतक ठोका। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली। 6 मैचों में 81 की औसत और 108 की स्ट्राइक रेट से रचिन 406 रन मार चुके हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.