5 कारण क्यों रोहित शर्मा को बने रहना चाहिए भारत का वनडे कप्तान, हटाने पर होगा भारी नुकसान!

Updated on 22-11-2023 02:24 PM
2013 में आखिरी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया के 10 सालों का इंतजार और लंबा हो गया। वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार 10 मैच जीतने के बाद टीम खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गई। रोहित शर्मा 36 साल के हो चुके हैं। उनमें कुछ साल का ही क्रिकेट बाकी है और ऐसे में उन्होंने कप्तानी से हटाने की बात होने लगी है। बीसीसीआई भी रोहित के साथ बैठक करने वाली है। हम आपको आज 5 कारण बताने जा रहे हैं कि क्यों अभी रोहित शर्मा को ही भारतीय वनडे टीम का कप्तान बने रहना चाहिए।

दो साल में चैंपियंस ट्रॉफी

पाकिस्तान में सिर्फ दो साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। अगले एक साल में भारत को सिर्फ 6 ही वनडे खेलने हैं। ऐसे में रोहित को हटाककर किसी को कप्तान भी बनाया जाता है तो उसके वह बड़े टूर्नामेंट से पहले शायद उतना अनुभव हासिल नहीं कर पाए।

हार्दिक के साथ फिटनेस की समस्या

हार्दिक पंड्या वनडे में भारतीय टीम के उपकप्तान हैं। लेकिन हार्दिक के साथ फिटनेस की समस्या है। वर्ल्ड कप के बीच में ही वह चोटिल होकर बाहर हो गए। उनका वर्कलोड मैनेज करना पड़ता है। इसी वजह से उन्हें लंबे समय के लिए कप्तान नहीं बनाया जा सकता है।

कोई युवा तैयार नहीं

भारतीय टीम में अभी कोई ऐसा नियमित खिलाड़ी नहीं दिखता जो कप्तान के लिए तैयार हो। श्रेयस अय्यर के पास जरूर आईपीएल और इंडिया ए की कप्तानी करने का अनुभव है। वह मुंबई की भी कप्तानी कर चुके हैं। ऋषभ पंत की वापसी पर कोई स्थिति साफ नहीं है। इसमें से किसी के पास भारत के लिए वनडे में कप्तानी करन का अनुभव नहीं है।

बोल रहा रोहित का बल्ला

सबसे बड़ी बात है कि रोहित शर्मा का बल्ला बोल रहा है। कप्तानी पर सबसे ज्यादा सवाल तब उठते हैं जब कप्तान प्रदर्शन नहीं करता। रोहित बल्ले से टेम्पो सेट करते हैं। आने वाले बल्लेबाजों के लिए पावरप्ले में ही प्लेटफॉर्म बना दे रहे हैं। कप्तान बनने के बाद उन्होंने खेलने का तरीका बदला है और इससे टीम को फायदा होता भी दिख रहा है।

वर्ल्ड कप में दमदार कप्तानी

वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी ही हर तरफ तारीख हो रही है। चाहे गेंदबाजी में बदलाव हो या फील्ड प्लेसिंग, हर कोई रोहित की सराहना कर रहा था। कोई भी रोहित की कप्तानी को भारत की हार का जिम्मेदार नहीं मान रहा। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया के नंबर-4 की चली आ रही सालों पुरानी समस्या भी खत्म हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.