भारत-पाकिस्तान के 5 राइवल:वर्ल्ड कप से एशिया कप तक

Updated on 23-08-2022 07:45 PM

UAE में एशिया कप शुरू होने वाला है। क्रिकेट लवर्स को भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। 28 अगस्त को दुबई में खेले जाने वाले इस महामुकाबले को महज 5 दिन बचे हैं।

मैदान एशिया कप का हो या फिर वर्ल्ड कप का। भारत-पाक मुकाबले हमेशा जंग की तरह रहे हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर मुकाबले को लेकर इतना ज्यादा दबाव होता है कि मैदान पर भी उनमें आपस में टकराव नजर आ ही जाता है। दोनों पड़ोसियों के बीच 40 साल के कॉम्पिटिशन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीयों को जब-जब उकसाया है उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है।

1992 वर्ल्ड कप में सिडनी में मैच के दौरान तनाव काफी बढ़ गया था। पाक लक्ष्य का पीछा कर रहा था और क्रीज पर थे मियांदाद। वे पीठ में दर्द के बावजूद खेल रहे थे। यह बात विकेटकीपर किरण मोरे को मालूम थी, इसलिए वे लगातार ताना मार रहे थे। सचिन की एक गेंद पर मोरे ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बावजूद मोरे विकेट के पीछे से लगातार कमेंट कर रहे थे। मियांदाद ने अंपायर से शिकायत कर दी थी। कुछ देर बाद मियांदाद ने जोर से कूदकर अपने फिट होने का संकेत दिया। पाक यह मैच 43 रन से हार गया था।1996 वर्ल्ड कप के बेंगलुरू में खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल में वसीम अकरम के चोटिल होने के कारण सोहेल कप्तान थे। पाक टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी।

 वेंकटेश जब गेंदबाजी के लिए आए तो सोहेल ने चौका जड़ा और वेंकटेश की ओर से इशारा किया कि वे फिर से वहीं पर गेंद को मारेंगे, लेकिन हुआ इसका उलटा। वेंकटेश की अगली गेंद पर सोहेल बोल्ड हो गए, तब वेंकटेश ने उसी अंदाज में उन्हें मैदान से बाहर जाने का इशारा किया था। यह मैच पाकिस्तान 108 रन से हार गया था।2004 में भारत के पाकिस्तान दौरे पर सहवाग टॉप फॉर्म में थे।

 उन्होंने मुल्तान में पहले टेस्ट में तिहरा शतक जड़ा था। इस पारी के दौरान सहवाग ने अख्तर को काफी परेशान किया था। अख्तर लगातार बाउंसर फेंकते और सहवाग डक कर देते। अख्तर ने उन्हें उकसाने के लिए कहा कि तुम 200 से ज्यादा रन बना चुके हो। मैं इतनी बाउंसर फेंक रहा हूं, कम से कम एक पुल शॉट मारकर दिखाओ। सहवाग ने तुरंत कहा- तुम बॉलिंग कर रहे हो या भीख मांग रहे हो। यही बाउंसर सचिन को फेंकने की कोशिश करना।

2007-08 सीरीज के दौरान कानपुर वनडे में गंभीर ने अफरीदी की गेंद पर चौका लगाया तो अफरीदी चिढ़कर गंभीर की तरफ देखकर कुछ बोलने लगे। अगली गेंद पर रन लेते वक्त गंभीर उनसे टकरा गए, जिससे उनकी कोहनी अफरीदी को लगी। गंभीर को लगा कि अफरीदी जानबूझकर उनके सामने आए हैं। बाद में दोनों के बीच अच्छी-खासी बहस हो गई। दोनों खिलाड़ियों को अंपायर को अलग करना पड़ा था।

2010 एशिया कप के दौरान दांबुला में जब गंभीर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब विकेट के पीछे से कामरान बार-बार अपील कर गंभीर का ध्यान भटकाना चाह रहे थे। एक बार अकमल की कैच की अपील को अंपायर ने खारिज भी कर दिया था। तब भी अकमल नहीं माने तो गंभीर की उनसे बहस हो गई। गंभीर ने गुस्से में आकर अकमल को गाली तक दे दी। मामल इतना आगे बढ़ गया कि अंपायर और धोनी को बीच-बचाव करना पड़ा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.