आईपीएल के अगले सत्र में 50 नये खिलाड़ियों को मिलेगा अवसर

Updated on 14-11-2021 05:10 PM

नई दिल्ली आईपीएल के साल 2022 सत्र में दो नई टीमें शामिल की गयी हैं। ऐसे में अब टीमों की संख्या आठ से दस हो गयी है। इस प्रकार 50 के करीब नये खिलाड़ियों को भी अवसर मिलेगा हालांकि नये सत्र के लिए अभी नीलामी की तारीखें घोषित नहीं की गयी हैं। यह नीलामी अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है। इसी कारण सभी आठ पुरानी टीमों को दिसंबर तक रिटेन खिलाड़ियों की सूची देने के लिए कहा गया है।

 आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस् ने कहा कि अगले 7-8 दिनों में आईपीएल 2022 की सभी समयसीमा तय कर ली जाएगी। अनौपचारिक रूप से रिटेन प्लेयर्स के नियम और बाकी चीजों को लेकर पहले ही फ्रेंचाइजी से बात हो गयी है। फ्रेंचाइजियों के साथ-साथ क्रिकेटर भी इस बड़ी नीलामी का इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेगी।

इसमें दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ शामिल की गयी है। इस प्रकार एक टीम में 25 खिलाड़ी शामिल किये जा सकते हैं। इसमें 8 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस प्रकार कुल दो टीमों में 50 खिलाड़ियों को जगह मिल जाएगी। आईपीएल 2022 के लिए नए सिरे से खिलाड़ियों की नीलामी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.