कनाडा में 50 हजार ट्रक ड्राइवर भड़के, पीएम जस्टिन ट्रूडो की सत्ता उखाड़ फेकने का किया ऐलान

Updated on 11-02-2022 06:50 PM

ओटावा ।  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सत्‍ता के लिए कोई सियासी पार्टी नहीं बल्कि ट्रक ड्राइवर चुनौती बनते नजर आ रहे हैं। कनाडा की राजधानी ओटावा में प्रदर्शन कर रहे 50 हजार प्रदर्शनकारियों ने प्रण किया है कि वे पीएम ट्रूडो के इस्‍तीफे तक वे डटे रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि जस्टिन ट्रूडो को निश्चित रूप से जाना ही होगा। इससे पहले ट्रूडो ने प्रदर्शनकारियों को ‘मुट्ठीभर चिल्‍लाने वाले लोग’ और ‘स्‍वास्तिक लहराने वाले’ करार दिया था। कनाडा के पीएम ट्रूडो ने देश की संसद में चल रहे बहस के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ यह विवादित टिप्‍पणी की। इससे न केवल विपक्षी दल बल्कि खुद उनकी लिबरल पार्टी के सांसद भी भड़क गए और उनके इस्‍तीफे की मांग करने लगे। अब प्रदर्शनकारियों ने डेली मेल से बातचीत में कहा है कि ट्रूडो के बयान को बेतुका करार दिया और प्रण किया कि वे तब तक ओटावा शहर में डटे रहेंगे जब तक कि ट्रूडो इस्‍तीफा नहीं देते हैं, मास्‍क और वैक्‍सीन को अनिवार्य किए जाने के फैसले को खत्‍म नहीं किया जाता है।
एक प्रदर्शनकारी जेरी इगल्‍स ने कहा, ‘मैं कहना चाहूंगा कि ट्रूडो अब कनाडा के लोगों के संपर्क से बाहर हो गए हैं। वह हमारे नेता होने के भी हकदार नहीं हैं। चूंकि ट्रूडो ने हमें नाजी करार दिया है और यहां पर बहुत से बच्‍चे हैं। लोग पीएम के ऊपर हंस रहे हैं।’ एक अन्‍य प्रदर्शनकारी मर्सी ने कहा, ‘ट्रूडो झूठे हैं और आइसक्रीम बेचने के लिए योग्‍य नहीं हैं।’ जस्टिन ट्रूडो कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो के बेटे हैं। इस बीच ट्रक चालकों के प्रदर्शन से कनाडा और अमेरिका की सीमा पर व्‍यापार ठप हो गया है। इससे अब अमेरिका और कनाडा दोनों ही देशों के प्रशासन पर इस बात के लिए दबाव बन रहा है कि वे प्रदर्शन को कुचल दें। मिश‍िगन के गवर्नर ग्रेटचेन व्हिटमर ने एक बयान जारी करके कहा, ‘मेरा संदेश साफ है। रास्‍तों पर ट्रैफिक को फिर से लाया जाए।’ उधर, कनाडा में शुरू हुआ ट्रक चालकों का प्रदर्शन दुनिया के कई हिस्‍सों में फैल गया है। ये सभी कोरोना वैक्‍सीन को अनिवार्य बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। ये प्रदर्शन कनाडा के साथ-साथ, अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड और फ्रांस में भी शुरू हो गए हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.