डॉर्मिटरी में रहने वाले 50,000 प्रवासी श्रमिकों को सप्ताहांत सामुदायिक स्थान पर जाने की होगी इजाजत

Updated on 23-04-2022 07:02 PM

सिंगापुर सिंगापुर में रहने वाले प्रवासी कामगारों के लिए सुखद सूचना है अब यहां की डॉर्मिटरी में रहने वाले एवं श्रम प्रधान क्षेत्रोंमें कार्यरत 50,000 प्रवासी कामगारों को 26 अप्रैल से सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों पर समुदाय के बीच जाने की अनुमति होगी, जो पहले अनुमेय 30,000 की सीमा से अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सप्ताह के अन्य दिनों में, इस सीमा को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 कर दिया जाएगा। मुख्य रूप से भारत, बांग्लादेश और चीन से आए प्रवासी श्रमिक डॉर्मिटरी के बाहर लगभग आठ घंटे तक बिता सकते हैं, चाहे वह कार्यदिवस में हो या सप्ताहांत में।

गौरतलब है कि टीकाकरण की स्थिति की जांच आदि प्रतिबंधों को अगले मंगलवार तक हटा लिया जाएगा। जिन प्रवासी श्रमिकों ने टीका नहीं लगवाया है उन्हें भी समुदाय के भीतर गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही मनोरंजन केंद्रों पर जाने से पहले निकास पास के लिए आवेदन करने या प्री-विजिट एंटीजन रैपिड जांच की आवश्यकता नहीं होगी।

 हालांकि मनोरंजन केंद्र के अलावा अन्य जगहों पर, सभी प्रवासी श्रमिकों जिन्होंने टीकारकरण करवा लिया है या नहीं करवाया है, को अभी भी निकास पास के लिए आवेदन करना होगा और समुदाय में उन स्थानों के बारे में इंगित करना होगा जहां वे जा रहे होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह ''लोकप्रिय स्थानों पर भीड़ का प्रबंधन करने के लिए'' है। जनशक्ति मंत्रालय (एमओएम) आवेदन संख्या की निगरानी करेगा।

सिंगापुर के वित्त मंत्री एवं राष्ट्रीय कोविड-19 कार्यबल के सह-अध्यक्ष लॉरेंस वोंग ने कहा कि सरकार अभी भी प्रवासी श्रमिकों पर प्रतिबंध इसलिए लगा रही है क्योंकि डॉर्मिटरी में रहने वाले श्रमिकों के हालातों के मुताबिक उनकी जान को अधिक जोखिम है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ''हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे सुरक्षित रहें और इसलिए, कुछ नियंत्रण उपाय अभी भी लागू हैं। लेकिन स्पष्ट रूप से, हम प्रवासी श्रमिकों और छात्रावासों में चीजों को आसान बनाने की उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।''


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.