52 साल की महिला का दावा, नियमित सेक्स ने बचाई जान

Updated on 24-11-2021 07:52 PM

लंदन। करीब 52 साल की उम्र में भी नियमित रूप से सेक्स करना एक महिला के लिए फायदेमंद साबित हो गया। एक्टिव सेक्स लाइफ की वजह से उन्हें वक्त रहते एक बड़ी बीमारी का पता चल गया, जिससे उनकी जान जाते-जाते बच गई। रिपोर्ट के मुताबिक टीना और डेज इस उम्र में भी सेक्सुअली काफी एक्टिव हैं।

 मेनोपॉज के बाद कपल को प्रेग्नेंसी का डर खत्म हो गया, जिसके बाद दोनों और करीब गए हैं। महिला को एक दिन अपने ब्रेस्ट में कुछ अजीब सा गांठ जैसा महसूस हुआ। उसने पति से पूछा कि यह कोई नई गांठ है या पहले जैसा ही सब नॉर्मल है। पति ने बताया कि यह गांठ जैसी लग रही है।

  इसके बाद दोनों पति-पत्नी डॉक्टर के पास गए। वहां मेडिकल चेक अप में पता चला कि टीना ग्रे के दोनों ब्रेस्ट में गांठ बन रही थी। इनमें से एक गांठ छोटी और दूसरी बड़ी थी। डॉक्टरों के मुताबिक ये कैंसर की गांठ थी। टीना ने कहा कि सेक्सुअली एक्टिव होने की वजह से उन्हें इस खतरनाक बीमारी का वक्त रहते पता चल गया। जिसके चलते डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया।

 महिला का ब्रेस्ट कैंसर स्टेज थ्री में पहुंच चुका था। ऐसे में मरीज का बचना मुश्किल होता है। इसके बावजूद डॉक्टरों ने महिला की सर्जरी कर उसकी गांठ को निकाल दियाजिससे उसकी जान बच गई। टीना कहती हैं कि उन्हें यह जिंदगी पति डेज और ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस की वजह से मिली है। यौन सक्रिय होने की वजह से पति ने गांठ को तुरंत पहचान लिया। अगर ऐसा नहीं होता तो वह दुनिया में जीवित नहीं रह पाती।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.