टेक्सास में 5.4 तीव्रता का भूकंप, लोगों ने मजाक बनाया:यह इतिहास का चौथा सबसे बड़ा भूकंप

Updated on 17-12-2022 05:39 PM

अमेरिका के टेक्सास में भूंकप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई, लेकिन चौंकाने वाली बात ये ही की लोगों को पता ही नहीं चला कि भूकंप आया है। खबर को कन्फर्म करने के लिए लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए। कई यूजर्स ने तो इस खबर के मीम्स बना दिए। लोगों ने कई इंटरेंस्टिंग और फनी वीडियो पोस्ट किए।

लोग कनफ्यूजन में थे कि भूकंप सच में आया भी या नहीं। वो सवाल कर रहे थे कि अगर भूकंप आया तो उन्हें झटके महसूस क्यों नहीं हुए। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, शनिवार यानी आज सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर भूंकप आया। नेशनल वेदर स्रिवस के मुताबिक, ये टेक्सास के इतिहास में आने वाला चौथा सबसे बड़ा भूकंप है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की बाढ़ आई
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ऐसे वीडियो पोस्ट किए जिसमें लोगों की भीड़ भागती नजर आई। इसके साथ उन्होंने लिखा- टेक्सास के लोगों की भीड़ भूकंप की खबर कन्फर्म करने ट्विटर पर जमा हो रही है। दरअसल, 54 तीव्रता का भूकंप आने के बाद भी टेक्सास में झटके महसूस नहीं किए गए। कोई नुकसान भी नहीं हुआ। पिछले महीने यानी 16 नवंबर को वेस्ट टेक्सास के पेकोस में भूकंप आया था। तीव्रता 5.3 थी, लेकिन तब भी कोई नुकसान नहीं हुआ था।

अधिकारियों का दावा- 1500 लोगों को महसूस हुए झटके
सोशल मीडिया पर वायरल हो फनी वीडियो के बीच यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के नेशनल अर्थक्वेक इन्फॉर्मेशन सेंटर की एक अधिकारी ने कहा- अमरिलो और एबिलीन शहर में रहनेवाले करीब 1500 लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। कुछ लोगों के घरों और दफतरों में दीवारों पर दरारें आई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.