55वीं टाइगर लीग बैडमिंटन स्पर्धा : प्रियांशी, देवेश और कृषा फाइनल में

Updated on 09-11-2021 07:18 PM

इन्दौर सरताज अकादमी द्वारा आयोजित 55वीं टाइगर लीग बैडमिंटन स्पर्धा में प्रियांशी पटेल और चारवी जैन 19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल में है, देवेश रावरे ने  3 वर्ष बालक और कृषा जैन ने 11 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। चारवी दो वर्गों के फाइनल में है।

नारायण बाग बाल विकास केंद्र बैडमिंटन हाल में हो रही स्पर्धा में देवेश रावरे ने 13 वर्ष बालकों में दिव्यांश सालुंके को 17-19, 15-8, 15-4 से और तेजस घ्यार ने नैतिक नीमा को 15-4, 15-8 से हराया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रियांशी पटेल ने शिवानी सालुंके को 15-6, 15-3 से और चारवी जैन ने वेरोनिका सोनी को 15-8, 15-10 से पराजित किया।

 11 वर्ष बालिका वर्ग में कृषा जैन ने आराध्या आर्य‌‌‌ को 15-9, 15-7 से हराया। 15 वर्ष बालकों में गौतम मूणत ने दिव्यांश सालुंके को 15-12, 16-14 से और आशुतोष बिन्नानी ने देवेश रावरे को 15-11, 15-9 से पराजित किया। अन्य लीग मैचों में 13वर्ष बालिकाओं में चारवी जैन ने कृषा को 15-5, 15-3 से और शिवानी सालुंके ने माहेश्वरी को 15-3, 16-3 से हराया।

15 वर्ष बालकों में गौतम मूणत ने वैभव लोहिया को 15-12, 15-8 से हराया, प्रियांश पटेल और माहेश्वरी सालुंके ने भी 11 वर्ष आयु में अपने लीग मैच जीते। चारवी जैन एकमात्र खिलाड़ी है जो दो वर्गों 13 और 19 वर्ष बालिका फाइनल में है। 13 वर्ष बालिका में चारवी ने अब तक अपने सभी मैच जीते हैं, बालकों में आशुतोष बिन्नानी ने अपने सभी मैच जीते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.