इजरायल पर फायर हुए 57 मुस्लिम देश, ओआईसी ने गाजा हॉस्पिटल अटैक को बताया युद्ध अपराध, UN को भी कोसा

Updated on 19-10-2023 01:55 PM
जेद्दा: इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने बुधवार को जेद्दा में बैठक की है। गाजा के अल-अहली अस्पताल पर मंगलवार रात हुए हमले के बाद ये आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में ओआईसी ने इस हमले को युद्ध अपराध की श्रेणी में रखा है। ओआईसी की मीटिंग में आए देशों ने कहा कि इजरायल की ओर से फिलीस्तीन के लोगों पर एक के बाद एक जुल्म किए जा रहे हैं। अस्पताल पर हमला दिखाता है कि इजरायल किस स्तर पर उतर गया है। ओआईसी ने इजरायल के इस दावे को भी झूठा कहा है, जिसमें उसने कहा है कि हॉस्पिटल पर बमबारी उसने नहीं की है।

इजरायल के साथ देने वाले भी हैं गुनाहगार: ओआईसी


इस्लामिक सहयोग संगठन ने अपने बयान में उन देशों की भी आलोचना की है, जो इजरायल के समर्थन में हैं। 57 मुस्लिम देशों के संगठन ने इंटरनेशनल कम्युनिटी की भी फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ क्रूरता का समर्थन करने के लिए आलोचना की है। बयान में कहा गया है कि दुनिया के कई देश इजरायल पर दोहरा रवैया अपनाते हुए उसे छूट देते हैं और उसे एक कवर प्रदान करते हैं।
ओआईसी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ जघन्य युद्ध अपराधों के लिए इजरायली की जवाबदेही तय करें। ओआईसी ने युद्ध रोकने में विफल रहने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भी निंदा की है। बैठक में फिलिस्तीन के विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी ने कहा, जिन देशों ने इस घातक युद्ध को छेड़ने के लिए इजरायल को छूट दी, हथियार उपलब्ध कराए और सैन्य बल भेजा। वे सभी इस युद्ध अपराध में साझीदार हैं।

सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने कहा कि गाजा पर घेराबंदी हटाई जाए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गाजा में फिलिस्तीनियों की रक्षा के लिए जिम्मेदार रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये समय मानवीय आपदा को रोकने के लिए गाजा को सहायता पहुंचाने का है। ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि इजरायल को अमेरिका का खुला समर्थन मिल रहा है। अब्दुल्लाहियन ने एक प्रेस वार्ता में इजरायल के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले इस्लामी देशों से अपने राजदूतों को निष्कासित करने की भी अपील की। हालांकि ओआईसी के बयान में ये बात नहीं कही गई है।

इजरायल ने अस्पताल पर हमले को नकारा


गाजा के अल-अहली अरब हॉस्पिटल पर मंगलवार रात हुए रॉकेट अटैक में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल पर हमले की दुनियाभर में आलोचना हुई है। फिलीस्तीन और कई मुस्लिम देशों ने इसका सीधा आरोप इजराइल पर लगाया है। दूसरी ओर इजराइल डिफेंस फोर्स ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि ये हमला फिलिस्तीन के इस्लामिक जिहाद ग्रुप, पीआईजे ने किया है। इजरायल का दावा है कि पीआईजे ने गलती से रॉकेट गाजा के अस्पताल पर दाग दिया, जिसके नतीजे में बड़ी संख्या में लोगों की जानें गईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.