58वीं सरताज लीग बैडमिंटन : चारवी, देवेश, गौतम और प्रियांश फाइनल में

Updated on 21-09-2021 08:22 PM

इन्दौर सरताज अकादमी द्वारा आयोजित 58वीं सरताज लीग बैडमिंटन स्पर्धा में 13 वर्ष बालिका में चारवी जैन और 13 वर्ष बालकों में देवेश रावरे खिताबी मुकाबले में आये। गौतम मूणत 15 वर्ष बालक वर्ग और प्रियांश पटेल 11 वर्ष बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में हैं।

नारायण बाग बाल विकास केंद्र बैडमिंटन हाल में हो रही इस स्पर्धा में चारवी जैन ने माहेश्वरी सालुंके को 15-7, 15-7 से और देवेश रावरे ने वैभव लाहोरिया को 15-6, 16-4 से हराया। 15 वर्ष बालकों में गौतम मूणत ने देवेश रावरे को 12-15, 15-13, 15-11 से तीन गेमों में और नैतिक मोदी को 15-5, 15-3 से पराजित किया। आशुतोष बिन्नानी ने देवेश रावरे को 15-12, 15-11 से पराजित किया। 13 वर्ष बालिका के एक अन्य मैच में शिवानी सालुंके ने माहेश्वरी को 15-0, 15-3 से और 13 वर्ष बालकों में देवेश रावरे ने विवान जैन को 15-2, 15-4 से शिकस्त दी। 11 वर्ष आयु में प्रियांश पटेल ने कृषा जैन पर 15-8, 15-2 से जीत दर्ज की। 13 वर्ष बालकों में दिव्यांश  सालुंके ने वैभव लाहोरिया को 15-11, 15-10 से हराया। प्रियांशी पटेल और शिवानी सालुंके 19 वर्ष बालिका, आशुतोष बिन्नानी 15 वर्ष बालक, शिवानी सालुंके 13 वर्ष बालिका, प्रियांश पटेल और दिव्यांश सालुंके 11 वर्ष बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.