6 और फिर 6... 9 खिलाड़ी घेरकर खड़े थे, नाथन लायन कर रहे थे बॉलिंग, फिर सचिन तेंदुलकर ने यूं निकाली हेकड़ी

Updated on 02-03-2023 08:14 PM
नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे लगभग 10 वर्ष हो गए हैं। इसके बावजूद अक्सर उनकी बैटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ ही जाता है। खाकसर तब जब टीम इंडिया मैदान पर किसी टीम के खिलाफ स्ट्रगल कर रही होती है। इंदौर टेस्ट में जब भारतीय सूरमा 109 रनों पर ढेर हुए तो मास्टर का 2013 का एक वीडियो वायरल होने लगा। हालांकि, इसकी एक और वजह उमेश यादव के दो छक्के भी रहे।

सचिन तेंदुलकर ने चेन्नई में खेले गए टेस्ट में गजब की बैटिंग की थी। लगभग 40 वर्ष के सचिन के बल्ले में 18 वर्ष की धार देखने को मिल रही थी। उन्होंने पहली पारी में 81 रन बनाए थे और उनका विकेट नाथन लायन ने झटका था। दूसरी पारी में नाथन लायन और अपने अनुशासित खेल के लिए मशहूर सचिन तेंदुलकर का एक बार फिर आमना-सामना हुआ। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बैक टू बैक दो गेंदों में छक्के उड़ाकर इतिहास रच दिया था।

टेस्ट इतिहास में सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने पहली दोनों गेंदों पर छक्के लगाए हैं। फोफी विलियम्स ने 1948, सचिन तेंदुलकर ने 2013 और उमेश यादव ने 2019 में यह कारनामा किया है।
रिकॉर्ड के झरोखे से

दरअसल, भारत को जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी तभी वीरेंद्र सहवाग को नाथन लायन ने कप्तान माइकल क्लार्क के हाथों कैच आउट कर दिया। वह 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मैदान पर सचिन तेंदुलकर आए। लायन ने सचिन को आउट करने के लिए जाल बिछाया। विकेटकीपर और गेंदबाज के अलावा 7 फील्डरों को सचिन का कैच लपकने के लिए लगा दिए।

सचिन तो सचिन ही ठहरे। उन्होंने पहली दोनों गेंदों पर हवाई शॉट खेलते हुए लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर हवाई यात्रा के लिए भेज दिया। सचिन के तेवर देखकर हर कोई हैरान था। यहां आक्रामक फील्डिंग की वजह से तो सचिन ने छक्के लगाए ही थी, साथ ही पहली पारी में नाथन लायन की गेंद पर आउट होने का गुस्सा भी था। खैर, भारत ने यह मैच 8 विकेट से अपने नाम किया था और सचिन ने अपना नाम अनोखे रिकॉर्ड लिस्ट में दर्ज करा लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.