एक गेंद पर चाहिए थे 6 रन, सैम करन ने फेंकी नो बॉल, द हंड्रेड में आखिरी गेंद पर खूब हुआ ड्रामा

Updated on 16-08-2023 03:05 PM
The Hundred 2023: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड (The Hundred) में मंगलवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टूर्नामेंट के 21वें मैच में ओवल इनविंसिबल्स की टक्कर लंदन स्पिरिट से हुई। मैच की आखिरी गेंद पर लंदन को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी। गेंद इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज सैम करन (Sam Curran) के हाथों में थी। उन्होंने ओवर स्टेप कर दिया। इस नो बॉल पर बल्लेबाज एक रन भी भाग गए। द हंड्रेड में नो बॉल पर दो रन मिलते हैं। यानी अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए लंदन स्पिरिट को सिर्फ 3 रनों की जरूरत थी।

आखिरी गेंद पर क्या हुआ?

गेंद सैम करन के हाथों में थी और आखिरी गेंद पर उनके सामने क्रिस वुड थे। वुड नंबर-9 के बल्लेबाज थे लेकिन दो गेंद पर एक चौका मार चुके थे। जीत के लिए तीन रन और टाई के लिए दो रन की जरूरत थी। सैम करेन ने मिडिल स्टंप पर यॉर्कर मारा। वुड ने रूम बनाया लेकिन सफलता नहीं मिली और उनका डंडा उड़ गया। इस तरह ओवल ने मैच को 2 रनों से जीत लिया। गेंद डालने के तुरंत बाद करन ने अंपायर की तरफ मुड़कर देखा और अंपायर से नो बॉल का पूछा। अंपायर ने गेंद को लीगल बताया और करन ने हुंकार भरी।

एक गेंद पहले रोका था छक्का

लंदन को आखिरी तीन गेंद पर जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। मैथ्यू क्रिचली ने छक्का मार दिया। अगली गेंद पर भी उन्होंने बड़ा शॉट खेला। गेंद छक्के के लिए जा रही थी लेकिन रॉस व्हाइटली ने बाउंड्री पर हाथ मारकर गेंद को अंदर धकेल दिया।

मैच में बने 376 रन

इस मुकाबले में कुल 376 रन बने। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओवल इनविंसिबल्स ने 4 विकेट पर 189 रन बनाए। विल जैक्स ने 42 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। हेनरिच क्लासेन ने 24 गेंद पर 46 रनों का योगदान दिया। लंदन स्पिरिट 7 विकेट पर 187 रन ही बना पाई। सलाममी बल्लेबाज एडम रोसिंग्टन ने 32 गेंदों पर 61 रनों का योगदान दिया। अंत में मैथ्यू क्रिचली ने 13 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए। लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.