मोरक्को में 6.8 की तीव्रता वाले भूकंप से मची तबाही, 300 से ज्यादा लोगों की मौत

Updated on 09-09-2023 01:28 PM
रबात: मोरक्को में 6.8 तीव्रता वाले भूकंप ने तबाही मचाई है। सेंट्रल मोरक्को इसके कारण बुरी तरह चपेट में आया है। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप से अब तक मरने वालों की संख्या 300 से ऊपर बताई जा रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 296 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप का केंद्र मराकेश से 71 किमी दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई पर था। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:11 बजे आया।

ट्विटर पर कई वीडियो आए हैं जो कथित तौर पर मोरक्को के भूकंप के बाद का नजारा है। इसमें क्षतिग्रस्त इमारतों और मलबा सड़कों पर बिखरा है। इतना ही नहीं, लोग घबरा कर भागते हुए नजर आ रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मराकेश के पुराने शहर में कुछ इमारतें ढह गईं। भूकंप के बाद कुछ लोग सड़कों के बीच में सो रहे हैं। डर के कारण लोग अपने घरों के अंदर नहीं गए और उन्होंने रात सड़क पर बिताने का फैसला किया।

बिजली और फोन की लाइन बंद

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स ने कहा कि भयानक झटके महसूस किए गए। इस दौरान इमारतें पूरी तरह हिल रही थीं। भूकंप के तुरंत बाद बिजली और फोन लाइन 10 मिनट के लिए बाधित हो गई। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि लोग मलबे में फंस गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। भूकंप के खतरे को देखते हुए अस्पतालों ने मरीजों के लिए बेड बाहर ही लगा दिया है। देश के अधिकारियों की ओर से अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।

कई घर ढहे

स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके 20 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के केंद्र के सबसे करीब वाले शहर माराकेच में कुछ पुराने घर ढह गए। मलबे को हटाने के लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। लोग मलबा हटाने के लिए उपकरणों की प्रतीक्षा कर रहे थे। कई इमारतों की दीवारों पर क्रैक देखने को मिल रहा है। एक महिला ने बताया कि उसकी छत से झूमर गिरा तो वह अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर भागी। अब वह सड़कों पर हैं और आगे और भी झटकों को लेकर डरे हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.