बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हिंसा मामले में 683 लोग पकड़े गए, मुख्य आरोपी ने जुर्म कबूला

Updated on 26-10-2021 07:58 PM

ढाका   बांग्लादेश में शक्तिपर्व नवरात्र में दुर्गापूजा के दौरान अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के विरुद्ध हुई हिंसा में पुलिस ने 13 और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मामुन मंडल को गिरफ्तार किया, जो इस्लामी छात्र शिविर का कार्यकर्ता है। संगठन जमात-- इस्लामी का सहयोगी संगठन है। पुलिस ने स्थानीय मौलवी उमर फारूक को भी रविवार को गिरफ्तार किया।

 पुलिस अधीक्षक बिप्लव कुमार सरकार ने बताया, 'मामुन 2012 से ही छात्र शिविर में सक्रिय था। बाद में कुछ समय के लिए वह मलेशिया में रहा। उमर फारूक पीरगंज दक्षिण बस स्टैंड मस्जिद में इमाम था।' दुर्गापूजा के दौरान मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना के विरोध में अल्पसंख्यक समुदाय के विरोध-प्रदर्शन के बीच यहां से 255 किलोमीटर दूर रंगपुर जिले के पीरगंज उपजिला में क्रुद्ध भीड़ ने 17 अक्टूबर को 66 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था और हिंदुओं के कम से कम 20 घरों में आग लगा दी थी।

खबर के मुताबिक, पीरगंज के थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि मामुन ने हिंसा की रात 'पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।' खबर के अनुसार, नोआखाली में हिंदू समुदाय के विरोध में हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के एक नेता सहित 11 और लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शैकत मंडल सहित अभी तक 683 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अदालत के एक अधिकारी के अनुसार शैकत मंडल ने रविवार को एक मजिस्ट्रेट के सामने स्वीकार किया कि उसके फेसबुक पोस्ट के कारण 17 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के दौरान पीरगंज उप-जिले के रंगपुर में हिंसा भड़की थी। मंडल का साथी रबीउल इस्लाम (36) मौलवी है और उसके खिलाफ आगजनी तथा लूटपाट का आरोप लगा है। मंडल रंगपुर के कारमाइकल कॉलेज में दर्शनशास्त्र का छात्र है और उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे सत्तारूढ़ अवामी लीग की छात्र शाखा छात्र लीग से निष्कासित कर दिया गया था मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में कुल आबादी का करीब 10 फीसदी हिंदू हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.