अफगानिस्तान की जीत के 5 शिल्पकार, जिन्होंने पर्दे के पीछे से टीम में जान फूंक दी

Updated on 25-10-2023 02:34 PM
वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा औऱ क्विंटन डिकॉक जैसे बल्लेबाज छक्कों की बरसात कर रहे हैं। हेनरिच क्लासेन भी खूब छक्के मार रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच कई ऐसे बल्लेबाज भी हैं, जो अभी तक एक छक्का मारने के लिए तरस रहे हैं। टूर्नामेंट में लगभग आधे मुकाबले खेले जा चुके हैं। लेकिन कई बड़े बल्लेबाज एक बार भी गेंद को छक्के के लिए नहीं भेज पाए हैं। इससे वह अपनी टीम के लिए ही परेशानी बन चुके हैं। हम आपको आज ऐसे में 7 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 100+ गेंद खेलने के बाद भी 2023 वर्ल्ड कप में एक भी छक्का नहीं मारा है।

मार्नस लाबुशेन- 187 बॉल

ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 187 गेंदों का सामना किया है। लेकिन एक बार भी छक्का नहीं मार पाए हैं। 4 मैच में उन्होंने 64 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 121 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में वह सिर्फ 4 ही चौके मार पाए हैं।

​इमाम उल हक- 162 गेंद​

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उक हक भी लिस्ट में हैं। इमाम इस साल पावरप्ले में एक भी छक्का नहीं मार पाए हैं। वर्ल्ड कप में उन्होंने 21 चौके मारे हैं लेकिन एक भी छक्का नहीं मार पाए। अभी तक 5 मैच में उनके नाम 150 रन हैं।

​मेहदी हसन मिराज- 158 गेंद​

बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज भी वर्ल्ड कप 2023 में एक भी छक्का नहीं मार पाए हैं। 5 मैच में उनके नाम सिर्फ 69 की स्ट्राइक रेट से 109 रन हैं। पहले ही मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया लेकिन उसके बाद उनका बल्ला शांत रहा है।

कॉलिन एकरमैन- 150 गेंद

नीदरलैंड के कॉलिन एकरमैन भी वर्ल्ड कप 2023 में गेंद को मैदान से बाहर नहीं भेज पाए हैं। 4 मैच में उन्होंने 127 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 69 रनों का योगदान दिया। लेकिन उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में 14 चौके मारे हैं। लेकिन 150 गेंद खेलने के बाद भी छक्का नहीं मार पाए।

​तौहीद हृदय- 121 गेंद​

तौहीद हृदय को बांग्लादेश की क्रिकेट का भविष्य माना जाता है। वर्ल्ड कप के शुरुआती 4 मैच में उन्हें खेलने के मौका मिला लेकिन पूरी तरह फेल रहे। 4 मैच की तीन पारी में उन्होंने 56 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ दो ही चौके शामिल हैं। छक्का मारने की बात तो काफी दूर की है।

​कुसल परेरा- 109 गेंद​

श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वनडे क्रिकेट में वह 92 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। 2023 वर्ल्ड कप में परेरा अभी तक 14 चौकों कीम ददे से 4 मैच में 90 रन ही बना पाए हैं। इसमें एक ही मैच में 78 रनों की पारी है

​स्टीव स्मिथ- 101 गेंद​

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वर्ल्ड कप में अभी तक निराश ही किया है। 4 मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 72 रन निकले हैं। श्रीलंका के खिलाफ तो वह खाता भी नहीं खोल पाए। भारत के खिलाफ 46 रन बनाने के बाद उनका बल्ला शांत रहा है। अभी तक स्मिथ ने 71 की स्ट्राइक रेट और 18 की औसत से रन बनाए हैं। इसमें कोई छक्का शामिल नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.