ब्रिटेन में सामने आए मंकीपाक्स के 7 मामले, समलैंगिकों और बायसेक्सुअलों के लिए जारी की गई चेतावनी

Updated on 18-05-2022 09:38 PM

लंदन ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के चार नए मामले मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इसी के साथ देश में मंकीपॉक्स के कुल मामलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। ब्रिटेन में इस साल की शुरुआत में पहला मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद दूसरा मामला कुछ दिनों पहले पूर्वी इंग्लैंड में मिला था।


अब यूके हेल्थ सिक्युरिटी एजेंसी ने मंकीपॉक्स के मामले बढ़ने पर समलैंगिक और यौन संबंधों के लिए पुरूषों एवं महिलाओं के प्रति आकर्षित रहने वाले (बायसेक्सुअल) लोगों को चेतावनी दी है। इन लोगों को अपने साथी के शरीर में असमान्य लाल चकत्ते के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है। यूके हेल्थ सिक्युरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) ने सोमवार शाम कहा कि सभी नए मामलों में तीन मामले लंदन से और एक मामला पूर्वी इंग्लैंड से है।

 

 पीड़ितों ने खुद को समलैंगिक बायसेक्सुअल बताया है।
एजेंसी ने कहा कि मंकीपॉक्स लोकल है, इसका विदेश यात्रा से कोई संबंध नहीं है और कहां तथा कैसे यह संक्रमण हुआ, उसकी जांच की जा रही है। यूकेएचएसए की मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ सुसान हॉपकिंस ने कहा कि हम विशेष रूप से पुरुषों और समलैंगिक तथा बायसेक्सुअल लोगों से किसी भी तरह के असमान्य लाल चकत्ते के प्रति सतर्क रहने का अनुरोध करते हैं। साथ ही, बगैर कोई देर किये यौन स्वास्थ्य सेवा से संपर्क करने का आग्रह करते हैं।

 

उन्होंने कहा यह (संक्रमण) दुर्लभ और असमान्य बीमारी है।
यूकेएचएसए इस संक्रमण के स्रोत की तेजी से जांच कर रही है क्योंकि साक्ष्यों से पता चलता है कि करीबी संपर्क के द्वारा समुदाय में मंकीपॉक्स वायरस का संचरण और प्रसार हो सकता है। उन्होंने कहा कि सातों ज्ञात मरीजों के संभावित करीबी संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य सलाह देने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है। हॉपकिंस ने कहा अभी चार नये मामलों में दो मरीजों के साझा संपर्कों की पहचान की गई है। यूकेएचएसए ने कहा कि यह वायरस लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता और ब्रिटेन की आबादी को कम खतरा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.