प्रदेश के 70 हजार बिजली कर्मचारी 1 नवम्बर से हड़ताल पर

Updated on 30-10-2021 11:24 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में दिवाली पर ब्लैक आउट हो सकता है। प्रदेश के 70 हजार बिजली कर्मचारी एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। बिजली कर्मचारी संगठन ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। बिजली कर्मचारी डीए और वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं।

प्रदेश में बिजली विभाग में 29 हजार नियमित कर्मचारी, 6 हजार संविदा कर्मचारी और 35 हजार आउट सोर्स  कर्मचारी हैं। कर्मचारियों में डीए और वेतनवृद्धि का अब तक आदेश नहीं होने से नाराजगी है। बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को भी बोनस और दिवाली के पहले वेतन देने की मांग की जा रही है। बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर सभी जिलों के कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।

मंत्री के भरोसे पर कंपनियों ने नहीं लिया एक्शन

मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एंप्लॉय एवं इंजीनियर विद्युत अधिकारी कर्मचारियों के संयुक्त संगठन के प्रदेश संयोजक वी के एस परिहार ने कहा ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर पिछली बैठकों में दिए गए उनके आश्वासन की याद दिलाई थी। वेतन वृद्धि तत्काल देने के साथ बकाया राशि के भुगतान का अनुरोध किया था। इस पर ऊर्जा मंत्री ने भरोसा दिया कि इन मुद्दों पर कार्रवाई की जाएगी। बिजली वितरण कंपनियों ने इस दिशा में अभी तक कोई पहल नहीं की है।

ये है कर्मचारियों की मांग

राज्य सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8 फीसदी बढ़ा दिया है। लेकिन विद्युत कंपनियों ने डीए और स्थगित वेतन वृद्धि की बकाया राशि के भुगतान के संबंध में आदेश जारी नहीं किए। फोरम ने संविदा अधिकारियों, कर्मचारियों की वेतनवृद्धि और डीए लगाने की मांग की है। साथ ही आउटसोर्स कर्मियों के बोनस के भुगतान के साथ उनका माह अक्टूबर का वेतन भी दीपावली से पहले देने की मांग की है। फोरम ने चेतावनी दी है कि यदि 31 अक्टूबर तक मांगों का निपटारा नहीं होता है तो एक नवंबर से सभी बिजली अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल से बिजली सेवाएं प्रभावित होंगी और दीपावली के समय ब्लैकआउट भी हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.