चीन में हवा से हिलने लगी थी 71 मंजिला बिल्डिंग

Updated on 02-11-2021 08:00 PM

पेइचिंग पडोसी देश चीन अब गगनचुंबी इमारतें  नहीं बनाएगा। चीन में एक 71 मंजिला बिल्डिंग  हवा से हिलने लगी थी। इसके बाद से देश के छोटे शहरों को 'सुपर हाई-राइज बिल्डिंग' बनाने से प्रतिबंधित कर दिया है। चीन ने अब 30 लाख से कम आबादी वाले शहरों में 150 मीटर (492 फीट) से अधिक सुपर हाई-राइज बिल्डिंग बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं इससे अधिक आबादी वाले शहरों को 250 मीटर से अधिक ऊंची इमारतों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

500 मीटर से अधिक ऊंची इमारतों पर पहले से ही प्रतिबंध लागू है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन दुनिया की कुछ सबसे ऊंची इमारतों का देश है, जिसमें 632 मीटर ऊंचा शंघाई टॉवर और 5991 मीटर ऊंचा पिंग एन फाइनेंस सेंटर शामिल हैं। चीन में नए नियमों के मुताबिक जो अधिकारी गगनचुंबी इमारतों के निर्माण की अनुमति देंगे उन्हें इसके लिए 'जिंदगी भर जवाबदेह ठहराया' जा सकता है। साफ है कि आने वाले समय में अधिकारियों को सजा भी दी जा सकती है। चीन में इस बात की चिंताएं बढ़ रही हैं कि स्थानीय अधिकारी ऊंची-ऊंची इमारतों के निर्माण की रेस में सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर रहे हैं। ये चिंताएं कुछ महीने बढ़ गई थीं जब शेनजेन में 56 मीटर ऊंची 71 मंजिला इमारत हिलने लगी थी। बाद में पता चला कि इमारत के हिलने का कारण इसके ऊपर लगा एक 50 मीटर लंबा खंभा है जो हवा के चलने से हिलने लगता है। इमारत को बंद कर दिया गया था और देशभर में 500 मीटर से ज्यादा ऊंची इमारतों के निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

चीन के आवास और शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों को इमारतों का सर्वे करना होगा और उन निर्माण सामग्री और आपदा प्रबंधन की जांच करनी होगी। स्थानीय रिपोर्ट में कहा गया है कि शंघाई और शेनझेन जैसे भीड़-भाड़ वाले शहरों में सुपर हाई-राइज बिल्डिंग की जरूरत हो सकती है, लेकिन अन्य शहरों में जमीन की कोई कमी नहीं है। आकर्षक इमारतों के निर्माण के लिए स्थानीय डेवलपर्स की आलोचना करते हुए, चीन महंगी वैनिटी परियोजनाओं पर नकेल कस रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.