लीबियाई सुमद्री तट के समीप भूमध्यसागर में 75 शरणार्थी डूबे

Updated on 22-11-2021 08:43 PM

रोम लीबियाई सुमद्री तट के समीप भूमध्यसागर में 75 शरणार्थी डूबने की अशुभ खबर रही है।  संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में नौका से इटली पहुंचने की कोशिश में 75 शरणार्थी उत्तरी लीबिया के तट के पास भूमध्यसागर में डूब गए।

 ‘इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशनने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उसने बताया कि 15 लोगों को मछुआरों ने बचा लिया और उन्हें उत्तरपश्चिमी लीबिया में जुवारा बंदरगाह तक लाया गया। उसने अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। इस बीच, इटली के तटरक्षक बल ने शनिवार को नौकाओं पर सवार 420 से अधिक शरणार्थियों को भूमध्यसागर में खराब मौसम के बीच बचाया, इनमें दर्जनों नाबालिग भी शामिल रहे।

तटरक्षक बल ने एक वक्तव्य में कहा कि उसकी एक मोटर चालित नौका से 70 शरणार्थियों को सिसिली के दक्षिण में इटली के लैम्पेदुसा द्वीप सुरक्षित लाया गया। इस बीच, तटरक्षक बल का एक अन्य जहाज 350 से अधिक शरणार्थियों को लेकर शनिवार शाम को सिसिली में पोर्तो एम्पेदोस्ली बंदरगाह की ओर रवाना हुआ। इन शरणार्थियों में 40 से अधिक नाबालिग भी शामिल हैं। उन्हें सिसिलियन तट से 115 किलोमीटर दूर मछली पकड़ने वाली एक नौका से सुरक्षित बचाया गया।

तटरक्षक बल ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नौकासमुद्र में खराब मौसम और क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण खतरे में थी।बयान में बड़ी संख्या में शरणार्थियों को बचाए जाने कोजटिलबताया गया। इसमें कहा गया है कि बचाव अभियान के दौरानहवा के असर को खत्म करने के लिएचार मालवाहक जहाजों को काम में लगाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.