76 साल की अम्मा पहुंची ऑडिशन देने

Updated on 29-06-2022 08:59 PM

मुंबई । डीआईडी सुपर माम्स शो में 76 साल की अम्माजी ऑडिशन देने पहुंचीं। अम्माजी ने 'झिंगाट' जैसे एनर्जेटिक गाने पर जो डांस किया, उसे देख हर कोई हैरान रह गया। यह शो 2 जुलाई से टीवी पर आ रहा है और मेकर्स ने इसके एक से बढ़कर एक प्रोमो रिलीज करने भी शुरू कर दिए हैं। अम्मा जी ने 'सौदा खरा खरा' गाने पर कमाल का भांगड़ा भी किया। रेमो डिसूजा, भाग्यश्री और उर्मिला मातोंडकर तो अम्माजी को एकटक देखती ही रह गईं।


76 साल की अम्माजी का नाम लक्ष्मी है जो अपने बच्चों के साथ अमरावती से 'डीआईडी सुपरमॉम्स' का ऑडिशन देने आई थीं। अम्मा जी ने जैसे ही 'झिंगाट' गाने पर अपना एनर्जेटिक डांस दिखाया, सबका मुंह खुला का खुला रह गया। इसके बाद उन्होंने भांगड़ा भी किया। भाग्यश्री तो अम्माजी का डांस देख फिदा हो गईं और बोलीं-आजी, मजा आली। वहीं रेमो डिसूजा भी अम्माजी यानी लक्ष्मी से इम्प्रैस हुए बिना नहीं रह सके।अम्माजी यानी लक्ष्मी ने बाद में रेमो डिसूजा, भाग्यश्री और उर्मिला मातोंडकर को 10-10 रुपये आशीर्वाद के रूप में दिए और खूब दुआएं भी दीं।


रेमो ने वो 10 रुपये माथे से लगाकर जेब में रख लिए और बोले, 'आप सच में इंस्पिरेशन हो और आपकी एनर्जी तो कमाल की है। मैंने पिछले एक दशक में ढेरों अवॉर्ड जीते हैं, खूब पैसा कमाया है। लेकिन ये 10 रुपये मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं और हमेशा अनमोल रहेंगे।' वहीं भाग्यश्री भी लक्ष्मी की परफॉर्मेंस पर फिदा हो गईं और बोलीं, 'आजी आपकी एनर्जी देख मैं हैरान हूं। मैंने आज कई कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस देखी। कई कंटेस्टेंट्स ने परफॉर्म करने के बाद पानी मांगा। लेकिन मैं यह देखकर शॉक में हूं कि इतनी उम्र के बाद भी आपने दोगुनी एनर्जी के साथ परफॉर्म किया और पानी तक नहीं मांगा।' 'डीआईडी सुपरमॉम्स' के साथ उर्मिला मातोंडकर 15 साल बाद वापसी कर रही हैं। वह इस शो को जज करेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.