आईपीएल की 10 टीमों में 80 विदेशियों को मिल सकता है अवसर

Updated on 31-01-2022 07:35 PM

 मुम्बई । आईपीएल के 15वे सत्र में इस बाद आठ की जगह दस टीमें उतरेंगी। आईपीएल में इस बार दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद जुड़ी हैं। ऐसे में अधिक तादाद में खिलाड़ियों को अवसर मिलने के साथ ही मैच भी ज्यादा होंगे।  अभी तक 10 टीमों ने 33 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। इसमें 10 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस प्रकार

एक टीम अपने साथ 8 विदेशी खिलाड़ियों को जोड़ सकती है और कुल मिलकर 10 टीमों में 80 विदेशियों को अवसर मिल सकता है। 10 विदेशी खिलाड़ियो ने नीलामी से पहले ही विभिन्न टीमों में जगह बना ली है। ऐसे में 70 विदेशी खिलाड़ियों को अब भी अवसर मिल सकता है। वहीं अंतिम -11 की बात करें तो केवल 4 विदेशी खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं।  नीलामी की बात करें तो भारत सहित 19 देश के 1214 खिलाड़ियों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। विदेशी खिलाड़ियों को देखें तो 18 देश के 318 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

 इसमें ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक 59 खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के 48, वेस्टइंडीज के 41, श्रीलंका के 36 और इंग्लैंड के भी 30 खिलाड़ी ऑक्शन में उतर रहे हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.