रूसी सैनिकों के भीषण हमले में मारियुपोल की 80 फीसदी रिहायशी इमारतें तबाह

Updated on 20-03-2022 06:57 PM

मारियुपोल रूस की सेना ने जंग के 25वें दिन यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में अब तक का सबसे भीषण हमला किया है। रूसी सैनिकों के भीषण हमले में शहर की 80 फीसदी रिहायशी इमारतें तबाह हो गई हैं। हर तरफ रूसी टैंक नजर रहे हैं। मारियुपोल में अभी भी 3 लाख लोग फंसे हुए हैं और उनके पास खाना है और पानी बचा है। शहर में दवाइयां भी खत् हो गई हैं और रूसी सैनिकों ने शहर को चारो ओर से घेर लिया है।

शहर के मेयर का आरोप है कि स्थानीय लोगों को जबरन रूस जाने के लिए बाध् किया जा रहा है। मेयर ने बताया कि कई बर्बाद हो चुकी इमारतों के बेसमेंट में लोग फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने का काम अब ठप हो गया है। उन्होंने बताया कि रूस मानवीय मदद देने पर रोक लगा रहा है। उन्होंने कहा सड़कों पर भीषण लड़ाई चल रही है और हर तरफ रूसी टैंक नजर रहे हैं। मारियुपोल के मेयर ने बताया कि रूसी सेना तोपों से गोले बरसा रही है और हर तरह के हथियारों का इस्तेमाल इस शहर पर किया जा रहा है।

मेयर ने कहा यूक्रेन की सेना अपनी जगह पर बने रहने का प्रयास कर रही है, लेकिन दुखद बात यह है कि दुश्मन के सैनिकों की संख्या हमसे बहुत ज्यादा है। मारियुपोल सिटी काउंसिल की ओर से जारी ताजा बयान में कहा गया है कि हजारों की तादाद में स्थानीय लोगों को उनकी मर्जी के बिना ही रूसी इलाके में बने कैंप में ले जाया जा रहा है। इन कैंपों में यूक्रेनी नागरिकों के फोन और दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। सड़कों पर लाशें पड़ी सड़ रही हैं लेकिन उन्हें उठाने वाला कोई नहीं है। यूक्रेन की सेना रोटेशन के आधार पर लोगों को खाना मुहैया करा रही है।

रूसी हमले को देखकर पुराने लोगों को द्वितीय विश्वयुद्ध की याद रही है। इसी इलाके में नाजी सेना ने बलपूर्वक लोगों को पकड़ लिया था। मारियुपोल में रूसी हमले से पैदा तबाही का मंजर बयां करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने अमेरिका और फ्रांस से मदद की गुहार लगायी है और यूक्रेन को अपनी अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने का उनसे अनुरोध किया है। मलबे में तब्दील हो चुके मारियुपोल शहर के पुलिस अधिकारी मिशेल वर्शनिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से कहा है कि उन्होंने मदद का आश्वासन दिया था लेकिन उसे जो मिला है, वह मदद तो नहीं है। वीडियो में दोनों ही नेताओं से अपील की गई है कि वे वहां के नागरिकों की जान बचा लें। अधिकारी ने शुक्रवार को जारी वीडियो में रूसी भाषा में कहा है बच्चे और बुजुर्ग भी मर रहे हैं। पूरा शहर तबाह हो चुका है।

वर्शनिन ने कहा आपने वादा किया था कि आप मदद करेंगे। हमें वह मदद कीजिए। बाइडन और मैक्रों, आप बड़े नेता हैं। इस युद्ध को समाप्त कराने के लिए खड़े होइए। उन्होंने कहा मारियुपोल की हालत सीरिया के अलेप्पो शहर की तरह हो गई है, जो 2016 में गृहयुद्ध के दौरान तबाह हो गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.