बेलारूस में परमाणु ठिकानों के पास वैगनर के 8 हजार लड़ाके, टेंशन में आए रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन

Updated on 27-06-2023 07:45 PM
मॉस्‍को: रूस में तख्‍तापलट की असफल कोशिशों के बाद भी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। कहा जा रहा है कि वैगनर के आठ हजार लड़ाके इस समय उन जगहों पर हैं जहां पर रूस के परमाणु हथियार रखे हुए हैं। ब्रिटेन की सरकार भी वैगनर के लड़ाकों पर करीब से कड़ी नजर रख रही है। ऐसा कहा गया है कि बेलारूस में वैगनर के लड़ाके इकट्ठा हैं। रूस में शनिवार को मची अशांति के खत्‍म होने के बाद सोमवार को प‍ुतिन ने टेलीविजन पर संबोधन दिया। उन्‍होंने वैगनर चीफ येवेगनी प्रिगोझिन को वॉर्निंग दी है। साथ ही साथ खूनखराबे और तख्‍तापलट की कोशिशों के लिए पश्चिमी देशों को दोषी ठहराया है।


रक्षा मंत्री ने दिया बयान
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री एम्स क्लेवरली ने कहा है कि वैगनर विद्रोहियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उनका कहना था कि ये लड़ाके बेलारूस में वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के साथ हैं। इस बात की पूरी आशंका है कि भारी हथियारों से लैस ये सैनिक परमाणु हथियारों वाले सैन्य अड्डों के करीब मौजूद हैं। पूर्व सेना सदस्य और ब्रिटिश सांसद बॉब सीली ने कहा कि रूस के करीबी सहयोगी बेलारूस का छोटा सा शहर असिपोविची में परमाणु हथियारों का अड्डा है।

सीली ने हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया, 'अगर इस खबर पर विश्वास किया जाए तो यह तय है कि 8,000 वैगनर सैनिक बेलारूस के असिपोविची नामक एक छोटे से शहर में की तरफ बढ़ रहे हैं। ये सैनिक येवगेनी प्रिगोझिन के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मेरा मानना है कि यहां पर परमाणु ठिकाने तानाशाह अलेक्जेंडर लुकाशेंको के अनुरोध के तहत बनाए गए हैं।'

परमाणु हथियारों की निगरानी

सीली ने कहा कि व‍ह इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाना चाहते हैं कि ये सैनिक लुकाशेंको या पुतिन के लिए खतरा बनने वाले हैं या नहीं? ले‍किन वह यह जानना चाहते हैं कि क्‍या पुतिन या लुकाशेंकों इस बात का भरोसा दिलाएंगे कि रूसी परमाणु हथियारों की निगरानी की जा रही है सा नहीं। क्लेवरली ने कहा कि बेलारूस की सरकार को यह बता दिया गया है कि वैगनर सैनिकों की मदद से यूक्रेन में हमलों को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए।

रूस में असाधारण घटनाक्रम
पिछले दिनों रूस में जो कुछ हुआ वह काफी असाधारण था। वैगनर के चीफ येवेगनी प्रिगोझिन ने यू-टर्न ले लिया और यूक्रेन में पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया। सैनिकों के साथ वह मास्को तक मार्च करने की तैयारी कर चुके थे। प्रिगोझिन और क्रेमलिन के बीच झगड़े की वजह से ऐसा हुआ था। रूस को गृह युद्ध से बचने के लिए लुकाशेंको की मदद से एक एक समझौता हुआ। हालांकि प्रिगोझिन ने कहा है कि उनका मकसद वैगनर को खत्‍म होने से रोकना था न कि वह पुतिन के तख्‍तापलट की कोशिशें कर रहे थे। प्रिगोझिन ने सोमवार को 11 मिनट के ऑडियो में यह बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.