89 बॉल और जीरो बाउंड्री, क्या आप जानते हैं वनडे में किस गेंदबाज के सामने सबसे ज्यादा जूझते हैं विराट कोहली?

Updated on 06-11-2023 02:24 PM
कोलकाता: विराट कोहली को इस समय दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कहा जाए तो गलत नहीं होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में विराट ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक ठोका। इसके साथ ही उन्होंने शतकों के मामले में महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। 463 वनडे खेलने वाले सचिन के नाम 49 शतक हैं। वहीं विराट ने 289वें वनडे में ही इतने शतक ठोक दिए। लेकिन एक ऐसा गेंदबाज हैं जिसके खिलाफ वनडे में करीब 15 ओवर बैटिंग करने के बाद भी विराट आज तक एक चौका भी नहीं मार पाए हैं।

केशव महाराज विराट को करते हैं परेशान
साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने विराट को वनडे में सबसे ज्यादा बार आउट नहीं किया है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशान करने वाले गेंदबाज जरूर हैं। 2022 में विराट कोहली ने उनके खिलाफ 60 गेंदों का सामना किया था। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान के बल्ले से सिर्फ 36 रन निकले और वह दो बार आउट हुए। इसमें एक डक भी शामिल है। भारत और साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड कप मैच में महाराज के खिलाफ विराट 29 गेंद पर सिर्फ 16 रन ही बना सके।

वनडे में विराट vs महाराज

बॉल89
रन52
आउट02
डॉट41
4/60/0
स्ट्राइक रेट58.4
औसत26


जूझते रहे पर विकेट नहीं दिया

ईडन गार्डन्स के मैदान पर जब भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला हुआ तो केशव महाराज ने पहले ही ओवर में शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया। विराट कोहली को भी वह लगातार परेशान कर रहे थे। इस मौकों पर गेंद ने विराट के बल्ले को छकाया। लेकिन किस्मत उनके साथ थी और किसी पर भी बल्ले का किनारा नहीं लगा।

स्वीप नहीं खेलते विराट

कई मौकों पर विराट कोहली को स्पिन को मदद करने वाली पिच पर परेशानी होती है। इसकी बड़ी वजह है कि वह स्वीप शॉट नहीं खेलते। यह एक ऐसा शॉर्ट है, जिससे टर्न वाली पिच पर स्पिन गेंदबाजों पर दबाव बनाया जाता है। 2022 से विराट ने बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाज के खिलाफ 15 पारी में 71 की स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 9 बार आउट हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.