पेरिस ओलिंपिक में दिल्ली यूनिवर्सिटी के 9 स्टूडेंट्स भी लहराएंगे परचम, 5 तो हैं मेडल के बड़े दावेदार

Updated on 24-07-2024 03:24 PM
नई दिल्ली: पेरिस ओलिंपिक में इस बार भारत की ओर से डीयू के 9 स्टूडेंट्स भी परचम लहराएंगे। इनमें दो वर्तमान स्टूडेंट्स हैं, जबकि अन्य सात पूर्व में डीयू के स्टूडेंट रहे हैं। इन 9 में से 6 स्टूडेंट्स शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। डीयू के वाइस चांसलर प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि इन 9 स्टूडेंट्स में 6 शूटिंग में, एक एथलेटिक्स और एक टेबल टेनिस में भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही एक डीयू के पूर्व स्टूडेंट शूटिंग कोच के तौर पर भी ओलिंपिक में भागीदारी करने जा रहे हैं। उन्होंने इन सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए देश के लिए मेडल जीतेंगे।

वाइस चांसलर ने बताया कि 2020 के तोक्यो ओलिंपिक में डीयू के चार स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इस बार खिलाड़ियों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। डीयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार कलकल ने बताया कि इस बार भाग लेने वाले 9 खिलाड़ियों में 3 खिलाड़ी मनु भाकर, अमोज जैकब और मनिका बत्रा 2020 के तोक्यो ओलिंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं। इस बार ओलिंपिक का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहा है। इसमें भारत की ओर से कुल 117 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

शूटिंग में आधे से ज्यादा महिला खिलाड़ी DU से
डीयू के वाइस चांसलर प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि इस बार ओलिंपिक में शूटिंग प्रतियोगिता में भारत से कुल 21 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें से 11 महिला खिलाड़ी हैं और इन 11 महिला खिलाड़ियों में से 6 डीयू की छात्राएं हैं। टेबल टेनिस में भारतीय दल के कुल 8 खिलाड़ियों में से 4 महिला खिलाड़ी हैं, जिनमें से एक डीयू से हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.