वर्ल्ड चेस ओलंपियाड में खेलेगी 9 साल की बोधना:चेस बोर्ड से ठोकर लगी तो इसे हॉबी बनाया, अब नजर 'ग्रैंडमास्टर' पर

Updated on 20-07-2024 02:01 PM

बोधना शिवनंदन बुडापेस्ट चेस ओलंपियाड के लिए इंग्लैंड की ओर से क्वालिफाई किया है। चौथी क्लास में पढ़ने वाली भारतीय मूल की ब्रिटिश बच्ची बोधना चेस में हाई लेवल पर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की प्लेयर बन गई है।

यूट्यूब और ऑनलाइन चेस खेलकर बारीकियां सीखीं
बात 2020 की है, महामारी दुनियाभर में फैल रही थी। उसी वक्त लंदन में रहने वाले इंजीनियर शिवनंदन वेलायुधम के दोस्त को अचानक भारत लौटना पड़ा। वे अपना कुछ सामान लंदन में ही छोड़ गए। इन्हीं में से एक बैग में चेस बोर्ड था। शिव ने सामान फेंक दिया। वहीं पर खेल रही उनकी 5 साल की बेटी बोधना को बोर्ड से ठोकर लगी। उसने शिव से पूछा, तो उन्होंने चेस बोर्ड व मोहरे बेटी को दे दिए। हालांकि एक मोहरा कम था। बोधना की जिज्ञासा बढ़ती गई।

इसके बाद उसने यूट्यूब और ऑनलाइन चेस खेलकर बारीकियां जानी। धीरे-धीरे वह पिता को हराने लगी, ऑनलाइन टूर्नामेंट भी जीतने लगी।

धैर्य रखकर हर चाल चलती है बोधना
इंग्लिश चेस फेडरेशन में इंटरनेशनल चेस के डायरेक्टर मैल्कम पेन कहते हैं, बोधना टीम में सबसे कम उम्र की प्लेयर है, उसकी दूसरी टीममेट लेन याओ 23 साल की हैं। पेन उसे पोजिशनल प्लयेर कहते हैं। वह मोहरों की स्थिति पर गहरी जानकारी रखती है। धैर्य रखकर हर चाल चलती है। इंग्लैंड के इंटरनेशनल मास्टर चेस प्लेयर लरिंस ट्रेंट को बोधना पर यकीन है कि वह ग्रेट प्लेयर बनेगी।

फिडे मास्टर के तौर पर रैंक की गई
पिछले दिसंबर में बोधना ने यूरोपीय ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में क्यस्क महिला प्लेयर्स को हराया और हाल ही में वह फिडे मास्टर के तौर पर रैंक की गई है। यह इंटरनेशनल चेस फेडरेशन द्वारा दी जाने वाली उपाधि है। अपने पहले लक्ष्य को हासिल करने के लिए बोधना के पास 3 साल हैं। सबसे कम उम्र में बैंडमास्टर बनने वाले अमेरिकी प्लेयर अभिमन्यु मिश्रा हैं। 2021 में ब्रेडमास्टर बनने के वक्त उनकी उम्र 12 साल, 4 माह 25 दिन थी। इन दिनों, बोधना स्कूल के बाद इंग्लैंड चेस फेडरेशन के मेंटर्स से रोजाना एक घंटे ट्रेनिंग लेती है।

उसे क्यूबा के दिवंगत प्लेयर जोस राउल कैपब्लांका के गेम्स देखना पसंद है। बोधना के पिता कहते हैं, 'उससे कोई अपेक्षा नहीं है। हम कोई माइलस्टोन तय नहीं कर रहे। हम चाहते हैं कि अपने माइलस्टोन वह खुद तय करे।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.