95 वर्षीय ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हुईं कोरोना पॉजिटिव

Updated on 21-02-2022 08:02 PM

लंदन इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस ने रविवार को यह जानकारी दी। एलिजाबेथ द्वितीय की उम्र 95 साल है और फिलहाल वह अपने विंडसर कैसल निवास पर हैं। बकिंघम पैलेस के एक बयान में कहा गया है, 'उनका इलाज जारी रहेगा और वह सभी उचित दिशानिर्देशों का पालन करेंगी।

' ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए वर्तमान दिशानिर्देशों के तहत उसे 10 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होता है। महारानी के बेटे प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला भी इस महीने की शुरुआत में कोविड से संक्रमित पाए गए थे। एलिजाबेथ द्वितीय को कोरोना वैक्सीन तीनों डोज लग चुकी हैं। वह ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली सम्राट हैं। 6 फरवरी को उन्हें राजगद्दी पर बैठे हुए 70 साल पूरे हो गए।

ब्रिटेन के प्रेस एसोसिएशन ने कहा कि विंडसर कैसल टीम के कई सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट कर कहा कि मैं क्वीन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने भी ट्वीट कर महारानी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर ने ट्वीट कर कहा, 'गेट वेल सून, मैम'

पिछले साल के आखिर में एक शख्स जलियावाला नरसंहार का बदला लेने के लिए क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के महल में हथियार लेकर घुस गया था। उस वक्त महारानी क्रिसमस मनाने के लिए विंडसर कैसल पहुंची थीं। खबरों के मुताबिक हमलावर जसवंत सिंह चैल 19 साल का था। वह साल 1919 में हुए अमृतसर नरसंहार का बदला लेने के लिए महारानी को मारने पहुंचा था। पुलिस ने उसे मानसिक स्वास्थ् कानून के तहत हिरासत में लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.