स्पेन के एक 112 वर्ष के शख्स को ‎मिला गिनीज बुक में दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष का दर्जा

Updated on 07-10-2021 07:48 PM

मैड्रिड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष की घोषणा कर दी है। यह दर्जा मिला है स्पेन के एक शख्स को जिनकी उम्र 112 साल और 211 दिन है। उन्होंने अपने लंबे जीवन का राज भी बताया है। अपनी कम लंबाई की वजह से उन्हें जंग में भी नहीं जाना पड़ा लेकिन वह खेल-कूद में खूब आगे रहे जिससे चुस्त-दुरुस्त बने रहे।

सैटरनीनो का जन्म 11 फरवरी, 1909 को स्पेन के लियोन में पुएंटो कास्ट्रो में हुआ था। उनका कद 4.92 फीट है जिसकी वजह से वह 1936 में होने वाले स्पेन के गृह युद्ध में हिस्सा लेने नहीं गए। जब युद्ध चल रहा था तो वह शांति से अपनी पत्नी के साथ जीवन व्यतीत करते रहे। वह जूता बनाने का काम करते थे और उसी में जुटे रहे। उनका कहना है कि शांत रहना ही उनके लंबे जीवन का राज है।

 सैटरनीनो को फुटबॉल बहुत पसंद है और वह कई साल तक इसे खेलते रहे। उन्होंने एक स्थानीय टीम भी बनाई। वह कल्चरल लियोनेसा क्लब को सपॉर्ट भी करते हैं। उनके और पत्नी ऐन्टोनीना बारियो गुटिएरेज के सात बेटियां और एक बेटा था। बेटे का निधन बचपन में ही हो गया था। उनका ध्यान अब एक बेटी और दामाद रखते हैं। उनके परिवार में 14 पोते-पोतियां और 22 पड़पोते-पोतियां हैं।

कोविड-19 के कारण वह अपने परिवार से अलग रह रहे थे लेकिन अब 112वें जन्मदिन पर जश्न में सभी शामिल हुए हैं। वहीं दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का दर्जा मिला है जापान की केन तनाका को जिनकी उम्र 118 साल है। अभी तक सबसे लंबा जीवन फ्रांस की जीन लुईज कालमेंट का रहा है जिनका जन्म 21 फरवरी, 1875 को हुआ था और निधन 122 साल की उम्र में हुआ


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.