आज धरती से टकराने वाला है बड़ा सोलर तूफान, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल के लिए बड़ा खतरा, नासा ने जारी की चेतावनी

Updated on 06-10-2024 01:32 PM
वॉशिंगटन: धरती रहने वाले अपने आपको तैयार कर लें। एक बड़ा सौर तूफान धरती की तरफ बढ़ रहा है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने सौर तूफान की धरती से टक्कर को लेकर चेतावनी जारी की है। इस टक्कर का इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरणों पर असर हो सकता है। नासा ने बताया है पृथ्वी वर्तमान सौर चक्र की सबसे शक्तिशाली सौर ज्वाला के बाद कोरोनल मास इजेक्शन (CME) से टकराव की तैयारी कर रही है। सौर चक्र आम तौर पर लगभग 11 वर्षों तक चलते हैं। नासा के अनुसार, पृथ्वी ने 2017 के बाद से X9 क्लास की सौर ज्वाला नहीं देखी है।

सबसे शक्तिशाली सौर ज्वाला


वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य के 11 वर्षीय सौर चक्र का चरम में 2025 में अपेक्षित है। इसके चलते सौर ज्वालाएं, सन स्पॉट और सीएमई में लगातार वृद्धि हो रही है। हाल ही में सनस्पॉट AR3842 ने 3 अक्टूबर को सौर चक्र 25 की सबसे शक्तिशाली सौर ज्वाला पैदा की, जिसे X9.1 ज्वाला के रूप में वर्गीकृत किया गया।

रविवार को हो सकती है टक्कर


इस सौर ज्वाला से हुआ विकिरण विस्फोट इतना तेज था कि इसने अफ्रीका और दक्षिण अटलांटिक पर रेडियो संकेतों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया। करीब 30 मिनट तक रेडियो सिग्नल प्रभावित हुए। इसके साथ ही दो विशाल सीएमई भी रिलीज हुए। पहला सीएमई 4 अक्टूबर को टकराया लेकिन रविवार 6 अक्टूबर को इसका असली असर होगा, जब एक मजबूत सीएमई G3 श्रेणी के भू-चुंबकीय तूफानों को ट्रिगर कर सकता है। इससे मध्य अक्षांशों पर एक सुंदर ऑरोरा (आसमान में चमकीली रोशनी) नजर आ सकती है।

सूर्य का हालिया गतिविधि में असामान्य रूप से सक्रियता देखी जा रही है। इसने साल 2024 में 41 एक्स क्लास फ्लेयर्स रिलीज किए हैं, जो पिछले में आए कुल फ्लेयर्स से अधिक है। विशेषज्ञ संकेत देते हैं कि हम अनुमान से पहले ही सोलर मैक्सिमम फेस में प्रवेश कर चुके हैं। इसकी बढ़ी हुई गतिविधि के 2025 तक जारी रहने की उम्मीद है।

क्या होगा असर?


आने वाला सौर तूफान दूरसंचार और उपग्रहों को बाधित कर सकता है। भारतीय वैज्ञानिक इसकी निगरानी कर रहे हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विशेषज्ञों ने भारतीय उपग्रह संचालकों को एहतियात बरतने के लिए सूचित कर दिया है। अगले कुछ दिन पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके पहले मई में शक्तिशाली सौर तूफान धरती से टकराया था। तब उत्तरी गोलार्द्ध में ऑरोरा नजर आई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.