बेंगलुरु के रेस्टोरेंट में एक कस्टमर का दूसरे से टकराया पैर, लोन रिकवरी एजेंट की चाकुओं से गोदकर हत्या

Updated on 06-03-2026 02:51 PM
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि जल्दबाजी में उसका पैर वहां बैठे दूसरे ग्राहक से टकरा गया। इस बात पर पहले दोनों में बहस हुई, फिर मारपीट होने लगी। इस दौरान ग्राहक ने अपने भाई और दोस्तों को बुला लिया, जिन्होंने चाकू से गोदकर रिकवरी एजेंट की जान ले ली।

दूसरे कस्टमर से टकराया था पैर

बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 10 बजे हुई। लोन रिकवरी एजेंट शशि कुमार रात में थिमैया रोड पर मौजूद श्री गुरु राघवेंद्र डोसा कैंप में डिनर के लिए गया था। डिनर के बाद जब वह होटल से निकल रहा था, तभी उसका पैर मंजूनाथ नाम के एक दूसरे कस्टमर से टकरा गया। इससे मंजूनाथ नाराज हो गया। फिर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। वहां मौजूद स्टाफ ने दोनों को शांत करने की कोशिश की, फिर समझाकर उन्हें होटल से बाहर कर दिया। मंजूनाथ का गुस्सा इससे शांत नहीं हुआ, उसने अपने छोटे भाई भव्यराज को हथियार लेकर वहां बुला लिया।

गर्दन और हाथों पर चाकुओं से किया वार

10 मिनट बाद ही भव्यराज एक तेज चाकू लेकर मौके पर पहुंच गया। इसके बाद मंजूनाथ और भव्यराज ने मिलकर शशि कुमार पर हमला कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक दोनों ने शशि कुमार की गर्दन और हाथों पर कई बार चाकू से वार किए। जब शशि कुमार होटल के बाहर सड़क पर खून से लथपथ होकर गिर गया तो दोनों भाग गए। फिर लोगों ने तुरंत इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस के सूचना दी। पुलिस जख्मी शशि कुमार को पास के हॉस्पिटल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया।

जानिए कैसे हुई घटना

  • बेंगलुरु के बसवेश्वर नगर के श्री गुरु राघवेंद्र डोसा कैंप में एक लोन रिकवरी एजेंट की चाकू मारकर हत्या
  • लोन रिकवरी एजेंट का पैर एक दूसरे कस्टमर से टकरा गया था, जिससे विवाद इतना बढ़ा की आरोपियों ने एजेंट की हत्या कर दी
  • पुलिस ने आरोपी मंजनाथ और भव्यराज को गिरफ्तार कर लिया है


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु के डीसीपी वेस्ट यतीश ने बताया कि घटना की जांच के लिए तीन स्पेशल टीमें बनाई गई है। बसवेश्वर नगर पुलिस ने आरोपी मंजूनाथ और भव्यराज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.